CSK के खिलाफ 10 रनों से मिली जीत के बावजूद खुश नही हैं कप्तान ईशान किशन, सरेआम इन 3 खिलाड़ियों को लगाई फटकार

Ishan Kishan Post Match

Ishan Kishan: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की टीम से हुआ, जहां पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के तूफानी अर्द्धशतक और हेनरिक क्लासेन की विस्फोटक पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाने में सफल रही.

इसके बाद जब चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो सिर्फ 184 रन ही 20 ओवरों में बना सकी और उन्हें 10 रनों से शिकस्त का सामना करना पड़ा. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 10 रनों से इस मैच में जीत मिली, लेकिन इसके बावजूद SRH के कप्तान ईशान किशन (Ishan Kishan) खुश नही हैं.

Ishan Kishan ने बल्लेबाजों को लगाई फटकार

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोरा और नीतीश कुमार रेड्डी के बल्ले से रन नही निकल रहे हैं. सीएसके के खिलाफ ईशान किशन भी खाता नही खोल सके थे, लेकिन इसके पहले उनके बल्ले से कई मैचों में रन निकले हैं. ऐसे में CSK के खिलाफ मिली जीत के बावजूद ईशान किशन (Ishan Kishan) इन बल्लेबाजों से खुश नही हैं.

ईशान किशन ने मैच जीतने के बाद अपने बल्लेबाजों को फटकार लगाई, वहीं गेंदबाजों की तारीफ़ की, ईशान किशन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत का पूरा श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया.

ईशान किशन ने गेंदबाजों का किया तारीफ़

ईशान किशन ने मैच के बाद अपने गेंदबाजों की तारीफ़ करते हुए कहा कि

“जब आपके पास युवा गेंदबाज होते हैं तो यह शानदार होता है, क्योंकि वे अपने नयी योजना के साथ आते हैं. गेंदबाजों ने बखूबी काम किया. “

ईशान किशन ने अपने गेंदबाजों की तारीफ़ में आगे कहा कि

“यह पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी और उनकी टीम 30-40 रन पीछे रह गई. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उन्हें और बेहतर बल्लेबाजी करनी चाहिए थे. उन्होंने कहा कि वो पॉइंट टेबल की तरफ नहीं देख रहे हैं, क्योंकि यह लंबा टूर्नामेंट है. वह एक समय में एक ही मैच के बारे में सोच रहे हैं.”

Leave a Reply