
Rinku Singh: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 28वें मैच में आज दोपहर केकेआर (KKR) की टीम का सामना राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम से हुआ. केकेआर की टीम को 6 मैचों के बाद पहली बार जीत मिली है. केकेआर की जीत में रिंकू सिंह (Rinku Singh) का बड़ा योगदान रहा है. रिंकू सिंह ने अकेले दम पर अंत तक बल्लेबाजी करके केकेआर के लिए लक्ष्य को हासिल किया.
रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने आज राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ केकेआर के लिए 34 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 53 रनों की पारी खेली. केकेआर को जीत दिलाने के बाद रिंकू सिंह ने क्या कुछ कहा है आइए जानते हैं.
Rinku Singh ने मैच जीताने के बाद कही ये बात
रिंकू सिंह (Rinku Singh) की बदौलत ही केकेआर की टीम पहली जीत हासिल कर सकी है. हालांकि इस दौरान रिंकू सिंह को एक जीवनदान मिला और यही कैच राजस्थान के हाथो से मैच छीन ले गया.
“मेरा कैच जब छूटा तो एक तरह से मेरा दिमाग खराब हो गया था. मैंने ठान लिया था कि अब मुझे गेम में आखिरी तक जाना है और जीतकर ही वापस आना है. जब आपके रन नहीं आ रहे होते हैं तो आप काफी कुछ सोचने लगते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है कि मैं शॉट खेलते समय घबरा रहा था. आज लक मेरे साथ था, इसलिए मैं अपने काम को बखूबी अंजाम दे सका. मैंने काफी पारियां खेली थीं और एक बड़ी पारी का इंतजार कर रहा था. यह मेरे लिए बहुत अच्छी पारी थी और मेरे कॉन्फिडेंस के लिए भी बहुत जरूरी थी. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस जीत से टीम को भी काफी आत्मविश्वास मिलेगा.”
कैसा रहा राजस्थान रॉयल्स और केकेआर के बीच का मैच
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी की, टीम के लिए यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पारी की शुरुआत की. वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 46 रनों की पारी खेली. वहीं यशस्वी जायसवाल ने 29 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 39 रनों की पारी खेली. इसके बाद रियान पराग ने 12 और शिमरोन हेटमायर ने 15 रनों की पारी खेली.
राजस्थान का कोई दूसरा बल्लेबाज 10 रनों तक नही पहुंच सका और राजस्थान रॉयल्स की टीम इसी वजह से निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 155 रन ही बना सकी.
केकेआर की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उसकी शुरुआत भी बेहद खराब रही. केकेआर की टीम के 85 रनों पर छह बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे. इसके बाद रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने मोर्चा संभाला और 34 गेंदों में पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 53 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को सीजन की पहली जीत दिलाई. वहीं उनका साथ अनुकूल राय ने दिया, जिन्होंने 16गेंदों में 1 चौके और 2 छक्के की मदद से 29 रनों की पारी खेली.





