किसकी गर्लफ्रेंड ज्यादा? दो दोस्तों की ‘मर्दानगी’ वाली सनक ने खौला घिनौना सेक्स स्कैंडल!


महाराष्ट्र के अमरावती शहर से सामने आया सेक्स स्कैंडल इन दिनों चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है. यह मामला किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगता, लेकिन इसकी सच्चाई ने लोगों को अंदर तक झकझोर दिया है. एक साधारण से फ्लैट से शुरू हुई यह कहानी अब पुलिस जांच, गिरफ्तारी और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो तक पहुंच चुकी है. इस मामले में पुलिस ने अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि जांच के लिए 40 सदस्यों वाली एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है.

फ्लैट में चल रहा था रैकेट!
अमरावती के कटोरा नाका स्थित कमल रेसिडेंसी की तीसरी मंजिल पर एक फ्लैट को किराए पर लेकर यह रैकेट चलाया जा रहा था. पड़ोसियों के मुताबिक, इस फ्लैट में कोई परिवार नहीं रहता था, बल्कि लड़के-लड़कियों का लगातार आना-जाना लगा रहता था. अक्सर लड़कियां बुर्के या दुपट्टे से चेहरा छिपाकर यहां आती थीं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। जब यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां मौजूद ‘मानव’ नाम का शख्स ताला लगाकर फरार हो गया.

दो दोस्तों की शर्त से हुआ खुलासा
पुलिस जांच में पता चला है कि इस पूरे कांड के पीछे 19-20 साल के दो दोस्तों, अयान अहमद और उजैर इकबाल की गंदी सनक थी. दोनों के बीच इस बात का मुकाबला रहता था कि किसके पास ज्यादा गर्लफ्रेंड हैं. अपनी बात साबित करने के लिए वे उन लड़कियों के वीडियो बना लेते थे.

 

Leave a Reply