जिन लोगों के हाथ में होते हैं ये 3 पॉवरफुल निशान, उसकी तिजोरी कभी नहीं होती खाली!!


Hast Rekha: हस्तेरखा शास्त्र एक प्रचीन विद्या है, जिसके माध्यम से किसी का भविष्य आसानी से जाना जा सका है. हथेली की बनावट और लकीरों के जरिए आने वाले समय को लेकर भविष्यवाणियां की जाती हैं. हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, हथेली की रेखाएं ना सिर्फ व्यक्ति के स्वभाव को दर्शाती हैं, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि और धन-दौलत का भी संकेत देती हैं. हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो हथेली में मौजूद कुछ पर्वत और रेखाएं अगर स्पष्ट हों, तो जातक को सफल होने से कोई नहीं रोक सकता. ऐसे जातकों के जीवन में धन और ऐश्वर्य का भी अभाव नहीं होता. इतना ही नहीं, ऐसे लोग समाज में भी खूब नाम कमाते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि हथेली की कौन-सी रेखा और विशेष चिह्न धन, ऐश्वर्य और प्रसिद्धि का संकेत देते हैं.

सूर्य पर्वत
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अनामिका उंगली (रिंग फिंगर) के नीचे वाले हिस्से को सूर्य पर्वत कहते हैं. यह समाज में मिलने वाले मान-सम्मान और धन को दर्शाता है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ऐसे में अगर यह हिस्सा उठा हुआ और साफ है, तो समझ लीजिए कि आपको भविष्य में बड़ा धन लाभ और नाम मिलने वाला है. वहीं, अगर यह हिस्सा दबा हुआ है या इस पर बहुत ज्यादा कटी-फटी रेखाएं हैं, तो यह नौकरी या सम्मान में आने वाली बाधाओं को दर्शाता है.

बुध पर्वत
सबसे छोटी उंगली के ठीक नीचे वाले क्षेत्र को बुध पर्वत कहा जाता है. इसका सीधा संबंध आपकी अक्ल, बातचीत करने के तरीके और कमाई से होता है. यह पर्वत जितना उभरा हुआ और साफ होगा, व्यक्ति की आर्थिक स्थिति उतनी ही मजबूत होगी. एक सफल बिजनेसमैन के हाथ में बुध पर्वत हमेशा प्रभावशाली होता है. यह दिखाता है कि आप अपनी चतुराई और दिमाग से कितना पैसा कमाएंगे.

भाग्य रेखा
हथेली के बीचों-बीच से होकर जाने वाली लकीर को भाग्य रेखा कहते हैं. यह आमतौर पर कलाई से शुरू होकर शनि पर्वत (बीच की उंगली के नीचे) तक जाती है. अगर यह रेखा बिना किसी काट-छांट के एकदम सीधी और गहरी है, तो आप बहुत किस्मत वाले हैं. ऐसे लोगों का भाग्य हर कदम पर साथ देता है. जिन लोगों के हाथ में यह रेखा साफ होती है, वे कम उम्र में ही बड़ी कामयाबी हासिल कर लेते हैं और उन्हें जीवन में दूसरों के मुकाबले कम संघर्ष करना पड़ता है.

Leave a Reply