4 iPhone, चमचमाती Thar और नोटों की गड्डियां… अमरावती स्कैंडल के मास्टरमाइंड अयान की लग्जरी लाइफ वाले Video से खड़े हुए नए सवाल!

4 iPhone, चमचमाती Thar और नोटों की गड्डियां… अमरावती स्कैंडल के मास्टरमाइंड अयान की लग्जरी लाइफ वाले Video से खड़े हुए नए सवाल

अमरावती के परतवाड़ा यौन शोषण और अश्लील वीडियो वायरल मामले के मुख्य आरोपी अयान अहमद की विलासिता भरी जीवनशैली के कुछ चौंकाने वाले वीडियो सामने आए हैं. इन वीडियो ने पुलिस और प्रशासन के सामने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हाथ में पिस्टल, मेज पर सजे 3-4 आईफोन, चमचमाती थार कार और नोटों की गड्डियों के साथ अयान की रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

इन वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है कि आखिर एक युवक के पास इतनी सुख-सुविधाएं और हथियार कहां से आए? पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि वह जिस थार कार का इस्तेमाल कर रहा था उसका असली मालिक कौन है और क्या उसके पास पिस्टल का वैध लाइसेंस था? ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। अयान की एक रील पर लिखा कैप्शन- “यह जरूर कुछ बड़ा करेगा, इसे अपनी ज़िंदगी से ज़्यादा अपनी जीत प्यारी है” अब उसकी आपराधिक मानसिकता की ओर इशारा कर रहा है.

पूछताछ में कोई पछतावा नहीं, खुद को बता रहा बेगुनाह

SIT की गिरफ्त में मौजूद अयान अहमद का व्यवहार किसी शातिर अपराधी जैसा है. सूत्रों की मानें तो अब तक की पूछताछ में उसने अपने किए पर रत्ती भर भी अफसोस या खेद जाहिर नहीं किया है. उसने कबूल किया कि वह किस तरह लड़कियों को अपनी बातों के जाल में फंसाता था. अयान का दावा है कि अमरावती के फ्लैट में जो कुछ भी हुआ वह आपसी सहमति से था. हालांकि, एक 15 साल की नाबालिग पीड़िता के सामने आने के बाद उसका सहमति वाला दावा पूरी तरह खोखला साबित हो रहा है.

बदनामी के डर से सामने नहीं आ रहे परिवार

SIT के सामने सबसे बड़ी चुनौती अन्य पीड़ितों और उनके परिवारों का सहयोग न मिलना है. बताया जा रहा है कि करीब सात पीड़ित युवतियों के परिवारों से संपर्क करने की कोशिशें नाकाम रही हैं. जब महिला जांच अधिकारी उन्हें फोन करती हैं तो परिवार के लोग सामाजिक बदनामी के डर से गलत नंबर कहकर बात टाल देते हैं. पिछले सात दिनों में केवल एक ही लड़की ने हिम्मत दिखाई है. राजनीतिक बयानबाजी और लोकलाज का डर जांच की राह में रोड़ा बन रहा है.

किरीट सोमैया का अमरावती दौरा

इस मामले ने अब राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है. भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया आज अमरावती पहुंच रहे हैं. वे उन कोचिंग क्लासेस और साइबर कैफे का दौरा करेंगे जहां से इस पूरे खेल के तार जुड़े होने की आशंका है. सोमैया संबंधित अधिकारियों से मिलकर मामले की गंभीरता और अब तक हुई 8 गिरफ्तारियों पर चर्चा करेंगे.

SIT इस समय अयान के वित्तीय स्रोतों और इस पूरे नेक्सस की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस अश्लील वीडियो रैकेट के पीछे और कौन-कौन से रसूखदार चेहरे शामिल हैं.

Leave a Reply