
आगरा. यूपी के आगरा जिले में होटल संचालक द्वारा शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि होटल संचालक महिला के साथ लिव इन में रहा। पुलिस में शिकायत करने पर शादी की। सुहागरात पर युवक ने ऐसी मांग कर दी कि महिला के होश उड़ गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गाजियाबाद की महिला को हाथरस का युवक प्रेम जाल में फंसा कर शादी का वादा कर आगरा लाया। दो साल तक लिव इन में रहकर शोषण किया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की तो दोनों परिवारों की मर्जी से मंदिर में शादी कर दी गई। सुहागरात के बाद महिला से शादी समारोह की दावत के लिए 20 लाख रुपयों की मांग कर दी। पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने सिकंदरा पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।
गाजियाबाद निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी उम्र 25 वर्ष है। पहली शादी 5 वर्ष पूर्व हुई थी। एक बेटा होने के बाद पति ने छोड़ दिया और दूसरी महिला से शादी कर अलग रहने लगा। वह गाजियाबाद में अपनी मां के साथ रहती थी। दो वर्ष पहले नौकरी के सिलसिले में गई थी। रास्ते में हाथरस निवासी अपनेश से मुलाकात हुई। उसने बातों में फंसा कर दोस्ती की। शादी करने का झांसा देकर आगरा लाया। सिकंदरा के पश्चिमपुरी क्षेत्र में किराए के घर में रहने लगा। वह किराए पर होटल संचालित करता था। दो साल तक लिव इन में रहने के बाद पीड़िता ने शादी के लिए कहा। आरोपी टालने लगा तो हाथरस जिले के एक थाने में शिकायत की। आरोपी और उसके परिजन ने बातचीत की और पुलिस के सामने सहमति जताकर 23 अप्रैल को हाथरस के मंदिर में शादी कर ली और आगरा आ गया।
सुहागरात के अगले दिन उसने समाज के सामने शादी करने की बात कही और दहेज के रूप में 20 लाख खर्च करने को कहा। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पीड़िता ने मना किया तो पारिवारिक दबाव बताकर रुपये नहीं देने पर छोड़ने की बात कहने लगा। कहीं शिकायत करने पर उसके अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी और छोड़कर चला गया। इसके बाद अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। मंगलवार को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से शिकायत की। पुलिस आयुक्त ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
कई महिलाओं के साथ आरोपी के फोटो
पीड़िता ने बताया कि आरोपी सिकंदरा क्षेत्र में किराए का होटल संचालित करता है। उसके होटल में कई गलत काम करने वाली महिलाओं का आना जाना है। पीड़िता को उसके मोबाइल से अन्य महिलाओं के साथ अश्लील फोटो मिले हैं।





