भागलपुर के सुलतानगंज नगर परिषद में फायरिंग, ईओ की मौत; सभापति की हालत गंभीर… ऑफिस में ही बरसाईं गोलियां!

भागलपुर के सुलतानगंज नगर परिषद में फायरिंग, ईओ की मौत; सभापति की हालत गंभीर… ऑफिस में ही बरसाईं गोलियां

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर जिले में मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जब सुलतानगंज नगर परिषद कार्यालय में दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई. इस हमले में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की मौत हो गई, जबकि सभापति राजकुमार गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

कैसे हुई वारदात?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नगर परिषद कार्यालय में सैरात की डाक प्रक्रिया चल रही थी. इसी दौरान 3 से 5 की संख्या में हमलावर बुलेट मोटरसाइकिल से पहुंचे और सीधे कार्यालय में घुस गए. हमलावरों ने बिना चेतावनी ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. 2 से 4 राउंड गोलियां चलने की बात सामने आई. फायरिंग होते ही मौके पर भगदड़ मच गई. घटना में ईओ और सभापति दोनों को गोली लगी, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

SSP प्रमोद यादव ने दी जानकारी

सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने बताया कि मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही मौत की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी. वहीं, एसएसपी प्रमोद यादव के अनुसार, हमलावर सीधे सभापति के पास पहुंचे और गोली चलाई. कार्यपालक पदाधिकारी ने साहस दिखाते हुए हमलावरों का विरोध किया. इसी दौरान उन्हें भी गोली मार दी गई. सभापति की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है.

जांच और कार्रवाई

पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है और 3-4 विशेष टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्धों की पहचान की गई है. विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी जारी है. प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा माना जा रहा है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। फिलहाल दिनदहाड़े सरकारी कार्यालय में हुई इस घटना ने जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सरकारी कार्यक्रम के दौरान इस तरह की वारदात सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलती नजर आ रही है.

Leave a Reply