ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीकर बुरे फंसे रियान पराग! जेल, जुर्माना या बैन…क्या मिलेगी सजा?

Riyan Parag Vape Controversy: जिस मैच के लिए रियान पराग की तारीफ होनी चाहिए थी, अब उसी मैच को लेकर उनकी जमकर आलोचना हो रही है। मामला इतना बढ़ गया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और नियमों के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई है।

ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीकर बुरे फंसे रियान पराग! जेल, जुर्माना या बैन…क्या मिलेगी सजा?

मामला यह है कि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को आईपीएल 2026 के मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ईसिगरेट का इस्तेमाल करते हुए कैमरे में कैद किया गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है।

कोई आधिकारिक बयान नहीं

फिलहाल न तो राजस्थान रॉयल्स और न ही आईपीएल की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान आया है। लेकिन माना जा रहा है कि बीसीसीआई पहले वीडियो की प्रामाणिकता की जांच करेगा और फिर टीम मैनेजमेंट और संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की जा सकती है।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना आईपीएल 2026 के 40वें मैच की बताई जा रही है, जो Punjab Kings के खिलाफ खेला गया था। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। 16वें ओवर के दौरान, जब राजस्थान रॉयल्स रन चेज कर रही थी, उसी समय ड्रेसिंग रूम में रियान पराग कथित तौर पर वेपिंग करते नजर आए।

आईपीएल नियम क्या कहते हैं?

आईपीएल के नियमों के अनुसार ड्रेसिंग रूम “नोस्मोकिंग जोन” में आता है। तंबाकू या संबंधित उत्पादों पर सख्त प्रतिबंध है, जिसमें ईसिगरेट और वेपिंग भी शामिल है। नियमों के उल्लंघन पर चेतावनी, मैच फीस में कटौती या गंभीर मामलों में सस्पेंशन तक की सजा दी जा सकती है।

होगी कानूनी कार्रवाई?

भारत में ईसिगरेट पहले से ही प्रतिबंधित है। The Prohibition of Electronic Cigarettes Act, 2019 के तहत इसका निर्माण, बिक्री, उपयोग और भंडारण अवैध है। पहली बार उल्लंघन पर एक साल तक की जेल या ₹1 लाख तक का जुर्माना हो सकता है, जबकि बारबार अपराध करने पर 3 साल तक की जेल और ₹5 लाख तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

पहले भी हो चुका है विवाद

आईपीएल में इससे पहले भी टीमों पर नियम उल्लंघन को लेकर कार्रवाई हो चुकी है। इसी सीजन के टीम मैनेजर पर डगआउट में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर जुर्माना लगाया गया था।

यह विवाद इसलिए और बढ़ गया है क्योंकि इस सीजन का प्रदर्शन भी खास नहीं रहा है। उन्होंने 9 मैचों में 117 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट भी 125 से कम रहा है। ऐसे में यह वीडियो वायरल होने के बाद टीम और खिलाड़ी दोनों पर दबाव बढ़ गया है।

Leave a Reply