Buddha Purnima: बुद्ध पूर्णिमा के 2 शुभ योग बदलेंगे इन 4 राशियों का नसीब, क्या आपकी राशि है इसमें शामिल?

Buddha Purnima: इस बार की बुद्ध पूर्णिमा काफी खास मानी जा रही है क्योंकि इस दिन सिद्धि योग और बुधादित्य योग का शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष अनुसार ये योग 4 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। इन राशियों के लोगों को हर काम में सफलता मिलने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। नई नौकरी प्राप्त होने के भी संकेत मिल रहे हैं। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

Buddha Purnima: बुद्ध पूर्णिमा के 2 शुभ योग बदलेंगे इन 4 राशियों का नसीब, क्या आपकी राशि है इसमें शामिल?

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए बुद्ध पूर्णिमा किसी वरदान से कम साबित नहीं होगी। बुधादित्य योग आपके करियर में चार चांद लगा देगा और आपको बिजनेस में बंपर लाभ दिलाएगा। नौकरी में प्रमोशन के प्रबल योग बन रहे हैं। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी। नई नौकरी मिलने के संकेत हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए भी ये शुभ संयोग किसी चमत्कार से कम साबित नहीं होगा। आपका अच्छा समय शुरू हो जाएगा। निवेश से खूब पैसा कमाने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। बिजनेस में खूब लाभ मिलने वाला है। पैतृक संपत्ति से धन लाभ की उम्मीद है।

सिंह राशि

सूर्य राशि वालों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। मानसम्मान बढ़ेगा। धनधान्य में वृद्धि होगी। यदि आप नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय शुभ है। विदेश से नौकरी के ऑफर आएंगे। कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है।

धनु राशि

धनु राशि वालों के भी अच्छे दिन बुद्ध पूर्णिमा से शुरू हो जाएंगे। आय के नए स्रोत बनेंगे। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। अटके धन की प्राप्ति होने की उम्मीद है। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।

बुद्ध पूर्णिमा पर क्या करें?

  • बुद्ध पूर्णिमा पर सफेद वस्तुओं का दान बेहद शुभ माना जाता है।
  • इस दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
  • शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए।

Leave a Reply