IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़े जोश इंग्लिस, साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने निजी कारणों से छोड़ा टूर्नामेंट

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स से जोश इंग्लिस जुड़ गए हैं। वह 4 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के लिए उपलब्ध होंगे। इंग्लिस ने शादी की वजह से नीलामी से पहले आईपीएल 2026 के लिए सीमित उपलब्धता के बारे में फ्रेंचाइजी को बताया था। उन्हें पंजाब किंग्स ने रिलीज कर दिया और लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 8.60 करोड़ में खरीद था। उनकी शादी 18 अप्रैल को हुई थी।

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़े जोश इंग्लिस, साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने निजी कारणों से छोड़ा टूर्नामेंट

ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुासर बैटर मैथ्यू ब्रीट्जके निजी कारणों से टूर्नामेंट छोड़ चुके हैं। उन्होंने 26 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स का साथ छोड़ दिया था, जो सुपर ओवर तक गया था। जानकारी के अनुसार ब्रीट्जके वापस गए क्योंकि हाल ही में उनकी पत्नी की परिवार के एक करीबी सदस्य की मौत हो गई है। फिलहाल जानकारी नहीं है कि ब्रीट्जके टूर्नामेंट में वापस आएंगे या नहीं।

इंग्लिस का शानदार रिकॉर्ड

इंग्लिस ने पंजाब किंग्स के लिए 11 पारियों में 30.88 के औसत और 162.57 के स्ट्राइकरेट से 278 रन बनाए। इंग्लिस ने पहले ही लखनऊ सुपर जायंट्स स्क्वाड के साथ ट्रेनिंग शुरू कर दी है। वानखेड़े स्टेडियम में सोमवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाला मैच दोनों टीमों का इस सीजन का 9वां मैच होगा। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यह मुकाबला अंक तालिका में सबसे नीचे की दो टीमों के बीच होने वाला है, जिन्होंने अब तक सिर्फ दोदो जीत हासिल की हैं।

इंग्लिस को खेलने का मौका मिल सकता है

विदेशी बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण इंग्लिस को खेलने का मौका मिल सकता है। निकोलस पूरन का इस सीजन औसत 10.25 है। ओपनर एडेन मार्करम और मिचेल मार्श ने भी खराब प्रदर्शन किया है। आने वाले हफ्ते में लखनऊ सुपर जयंट्स को सोमवार , गुरुवार और रविवार से भिड़ना है।

वैभव सूर्यवंशी पहला छक्का लगाते ही तोड़ देंगे कीरोन पोलार्ड का धांसू रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी के नाम आईपीएल 2026 की 9 पारियों में ही 400 रन दर्ज हैं। अब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में एक नया रिकॉर्ड उनका इंतजार कर रहा है। वह एक छक्का लगाते ही दो कमाल करेंगे और पोलार्ड को पीछे छोड़ देंगे।

Leave a Reply