उत्तर प्रदेश के झांसी के मऊरानीपुर कस्बे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 22 साल की विवाहिता अपने से करीब 33 साल बड़े प्रेमी के साथ फरार हो गई. आरोप है कि महिला घर से लाखों रुपये की नगदी और सोनेचांदी के जेवर लेकर फरार हुई है. मामले को लेकर पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है. पत्नी के घर छोड़कर जाने के बाद से ही पति काफी परेशान नजर आ रहा है.

घटना झांसी जनपद में मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज मोहल्ले की है. यहां रहने वाले पुष्पेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी साल 2024 में करिश्मा नाम की युवती से हुई थी. शादी के बाद दोनों सामान्य तरीके से जीवन यापन कर रहे थे. किशोरपुरा गांव का प्रधान उसके घर अक्सर आताजाता था. इसी दौरान उसकी पत्नी और प्रधान के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं.
पति ने अवैध संबंधों का विरोध किया
पति ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसने कई बार इस संबंध का विरोध किया और पत्नी को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया गया. धीरेधीरे दोनों के बीच बातचीत और मेलजोल बढ़ता गया. पीड़ित के मुताबिक, उसे आशंका थी कि दोनों के बीच प्रेम संबंध चल रहे हैं. पीड़ित पति ने बताया कि 29 अप्रैल की शाम करीब 4 बजे वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था.
कैशज्वेलरी लेकर फरार हुई महिला
इसी दौरान उसकी पत्नी घर से अचानक गायब हो गई. जब वह वापस लौटा तो घर में रखी नकदी और जेवरात भी गायब थे. आरोप है कि महिला करीब 2 लाख 40 हजार रुपये नकद और सोनेचांदी के आभूषण लेकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. मोहल्ले के लोगों ने भी दोनों को एक साथ जाते हुए देखने की बात कही है. इसके बाद पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना देकर शिकायत दर्ज कराई.
दोनों की तलाश में जुटी पुलिस
पति ने पुलिस से पत्नी और उसके कथित प्रेमी की तलाश कर नकदी और जेवर बरामद करने की मांग की है. मामले को लेकर इलाके में तरहतरह की चर्चाएं हो रही हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत प्राप्त हुई है. मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.





