इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 220 से ज्यादा के स्कोर बनना और चेज होना आम हो गया है। राजस्थान के सवाई मान सिंह स्टेडियम में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स ने 226 रनों के लक्ष्य को 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। आईपीएल के इस सीजन में 7वीं बार 220 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल हुआ। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। बीते 6 दिन में पांचवीं बार 220 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल हुआ। दो बार 240 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल हुआ।

मुंबई इंडियंस ने 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 221 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। 11 अप्रैल 2026 को पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 220 रनों का लक्ष्य हासिल किया। 25 अप्रैल को पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 265 रनों किया।
6 दिन में 5वीं बार किया कमाल
25 अप्रैल को ही सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 229 रनों का लक्ष्य हासिल किया। 28 अप्रैल 2026 को राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 223 रनों का लक्ष्य हासिल किया। 29 अप्रैल 2026 को सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 244 रनों का लक्ष्य हासिल किया। 1 मई को दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 226 रनों का लक्ष्य हासिल किया।





