राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 5 छक्के लगा केएल राहुल ने रचा इतिहास, गेल-वॉर्नर के क्लब में शामिल

दिल्ली कैपिटल्स ने शुक्रवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात विकेट से जबरदस्त जीत दर्ज की। इस जीत में ओपनर केएल राहुल ने अमह भूमिका निभाई और पांच छक्के लगाकर इतिहास रचा। ​वह इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 200 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय ओपनर बने।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 5 छक्के लगा केएल राहुल ने रचा इतिहास, गेल-वॉर्नर के क्लब में शामिल

राहुल ने शानदार अर्धशतक जड़ा। ओपनर के तौर पर 112 मैचों में राहुल ने 50.01 के शानदार औसत से 4,851 रन बनाए हैं। 141.38 का स्ट्राइक रेट रहा है। उन्होंने छह शतक और 39 अर्धशतक के साथसाथ 433 चौके और 203 छक्के लगाए हैं। राहुल अब इस मुकाम तक पहुंचने वाले सिर्फ तीसरे ओपनर हैं।

डेविड वॉर्नर और क्रिस गेल ने 200 से ज्यादा छक्के लगाए हैं

राहुल से पहले केवल पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर और क्रिस गेल ने 200 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। गेल 326 छक्कों के साथ इस लिस्ट में सबसे आगे हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वॉर्नर ने टूर्नामेंट के इतिहास में ओपनर के तौर पर 210 छक्के लगाए हैं। केएल राहुल और पथुम निसांका के बीच 110 रनों की जबरदस्त ओपनिंग साझेदारी के कारण दिल्ली कैपिटल्स ने रिकॉर्ड 226 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल किया।

रियान पराग चमके

ट्रिस्टन स्टब्स और आशुतोष शर्मा ने पांच गेंद बाकी रहते मैच खत्म कर दिया। इससे पहले कप्तान रियान पराग की 50 गेंद पर 90 और डोनोवन फरेरा की 14 गेंद पर 47 रनों की पारी की दमपर 6 विकेट पर 225 रन बनाए। पराग ने राजस्थान रॉयल्स की खराब शुरुआत के बाद अच्छी बल्लेबाजी की। इसके कारण स्कोर 200 के पार पहुंचा।

IPL में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले भारतीय

आईपीएल 2026 में केएल राहुल ने दूसरी बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता है। वह अब आईपीएल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले भारतीयों की टॉप 5 की लिस्ट में आ गए हैं।

Leave a Reply