लखनऊ: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को बड़ा झटका देते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रेमचंद्र कश्यप ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद उन्होंने बिहार के मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी जॉइन की है। कश्यप का यह कदम पूर्वांचल की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव का संकेत दे रहा है।

प्रेमचंद्र कश्यप का इस्तीफा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है, क्योंकि कश्यप का प्रभाव खासकर पूर्वांचल में काफी मजबूत है। उनके इस फैसले से इस क्षेत्र में राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं।
विकासशील इंसान पार्टी, जो बिहार के प्रमुख नेता मुकेश सहनी के नेतृत्व में कार्यरत है, को अब प्रेमचंद्र कश्यप का समर्थन मिलने से ताकत मिलेगी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।
BREAKING NEWS। लखनऊ




