लौकी की सब्जी गर्मियों में सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं मानी जाती है, क्योंकि ये पानी से भरपूर है और इसमें विटामिन सी से लेकर पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसे कई विटामिनमिनरल्स पाए जाते हैं. इसकी ठंडी तासीर शरीर को अंदर से कूलिंग देने का काम करती है. हालांकि लौकी का नाम सुनते ही ज्यादातर लोग मुंह बनाने लगते हैं. आपके घर में भी अगर कुछ ऐसा ही होता है कि लौकी की सब्जी देखते ही लोग खाना खाने से मना कर देते हैं तो यहां दी गई लौकी की सब्जियों की 5 रेसिपीज ट्राई करें. एक तो ऐस सब्जी है कि खाने वाले पहचान ही नहीं पाएंगे कि ये लौकी है या पनीर.

लौकी आपके डाइजेशन के लिए अच्छी मानी जाती है, क्योंकि ये जल्दी पचने वाली सब्जी है. इसके अलावा ये त्वचा को भी फायदा करती है. सेलिब्रिटी भी लौकी को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं, क्योंकि ये एक लो कैलोरी सब्जी है. तो आप भी इसे अपनी डाइट में शामिल जरूर करें. चलिए जान लेते हैं 5 अलगअलग लौकी की सब्जियों की रेसिपी.
ट्राई करें लौकी भाजा
गर्मी में आप एक बार लौकी भाजा जरूर बनाकर ट्राई करें. इसके लिए लौकी को स्लाइस में काटें. एक प्लेट में हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, थोड़ा सा गरम मसाला और स्वाद के मुताबिक नमक लेना है. इसके बाद आप उसमें बेसन भी मिलाएं. बेसन की मात्रा मसालों से थोड़ी ज्यादा रखें. अब लौकी के टुकड़ों को अच्छी तरह इस मसाले में कोट कर लें. अब एक पैन में तेल गर्म करें और लौकी को दोनों तरफ से हल्की आंच पर पकने और गोल्डन होने तक सेंक लें. तैयार है आपका टेस्टी लौकी भाजा जो गरमा गरम चावल देसी घी और पराठे के साथ कमाल लगता है.
पनीर स्टाइल लौकी
ये लौकी की सब्जी कमाल की लगती है. लौकी को छीलकर टुकड़ों में काटें. भिगोई हुई धुली मूंग दाल, लहसुन, हरी मिर्च, हरा धनिया, जीरा, 12 चम्मच दही के साथ इसे पीसकर पेस्ट बना लें. इस पेस्ट में हल्दी, नमक, कसूरी मेथी, नमक जैसे बेसिक मसाले डालकर कुछ देर लगातार चलाते हुए पकाएं. ये थिक हो जाएगी तो एक थाली या कंटेनर में तेल लगाकर इस बर्फी की तरह जमा लें. इसे पनीर के शेप में कट करें. कड़ाही में जीरा और बारीक कटा प्याज भूनें. इसकी ग्रोवी के लिए पिसा टमाटर, लाल मिर्च, हल्दी, नमक, धनिया पाउडर और दही डालकर पकाएं. इसमें काटे गए लौकी के टुकड़े डालें. थोड़ा सा पानी डालकर पका लें. ध्यान रखें कि ग्रेवी गाढ़ी ही रखें.
Image: nitislove4cooking/@masterchefpankajbhadouria
दही वाली लौकी
सबसे पहले लौकी को छीलकर मोटे स्लाइस में काट लें. पैन में एक चम्मच तेल गर्म करके लौकी के टुकड़े गोल्डन ब्राउन होने तक शैलो फ्राई करें. इन टुकड़ों को पहले ही थोड़ी हल्दी और नमक के मेरिनेट कर लें. अब कड़ाही में तेल गरम करके जीरा, करी पत्ता, हींग और राई चटकाएं. इसमें बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डालकर भूनें. अब जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डालकर मसाला भून लें. अब इसमें लौकी को पकाएं. 23 मिनट में लौकी गल जाएगी. सबसे लास्ट में दही को फेंट कर स्मूथ कर लें और फिर इसमें मिलाएं. तुरंत हरा धनिया से गार्निश करें और गरमा गरम परोसें.
लौकी के कोफ्ते
आपने भी लौकी के कोफ्ते तो खाए ही होंगे, अगर आपको इसकी मसाले वाली सब्जी पसंद नहीं आती है तो ये अच्छा ऑप्शन है लौकी को स्वादिष्ट बनाने का. लौकी को कद्दूकस करके निचोड़ लें. इसमें बेसन, हल्दी, मिर्च, नमक, धनिया पाउडर मिलाएं. कड़ाही में तेल गर्म करके इसके कोफ्ते बना लें और सिंपल डेली रूटीन वाली मसालेदार ग्रेवी की सब्जी की तरह छौंक लें.
लौकी के गट्टे
सबसे पहले लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इसे अच्छी तरह निचोड़ें और अब सौंफ, धनिया, काली मिर्च को दरदरा कूट लें. इस मसाले को लौकी में डाल दें. इसमें थोड़ा नमक, लाल मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी भी मिलाएं. अब लौकी में बेसन मिला दें और साथ में 1 चुटकी अजवाइन मिलाएं. इसमें थोड़ा सा तेल डालें. सारी चीजें मिलाकर सख्त आटा गूथ लें. अब थोड़ाथोड़ा मिश्रण हाथों में लेकर लंबाई में बेलनाकार कर लें. इसे उबलते हुए पानी में 45 मिनट तक पकाएं. निकालकर ठंडा करें और गट्टे काट लें. एक पैन में तेल गरम करें. सरसों के बीज, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और करी पत्ते डालकर खुशबू आने तक भूनें. प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें. नमक और बाकी पिसे हुए मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें. कटे हुए टमाटर डालकर मुलायम होने तक पकाएं. अब इसमें लौकी का बचा हुआ जूस, डालें और फेंटा हुआ दही भी एड करें. इसे अच्छी तरह से पकने दें. इसमें कटे हुए गट्टे डालकर थोड़ा पानी ग्रेवी के हिसाब से मिलाएं और कुछ मिनट पका लें.





