IPL 2026 Points Table Orange Purple Cap race after GT vs PBKS match: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रविवार को पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हरा दिया। दिन के दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया। 46वें मैच के बाद अंक तालिका में पंजाब किंग्स शीर्ष पर है। गुजरात टाइटंस के भी 12 अंक हो गए हैं। चार टीमों के 1212 अंक हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स आखिरी पायदान पर है।

आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप रेस की बात करें तो दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। अभिषेक शर्मा ने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया है। साई सुदर्शन के अर्धशतकीय पारी के कारण विराट कोहली टॉप5 से बाहर हो गए। पर्पल कैप रेस में भुवनेश्वर का दबदबा कायम है। कगिसो रबाडा के 16 विकेट हो गए हैं। वह तीसरे नंबर पर हैं।
आईपीएल 2026 में मनीष पांडे ने खेला पहला मैच, धोनी छूटे पीछे
मनीष पांडे ने आईपीएल में छह अलगअलग टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। वह पहले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेले और इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए दो सीजन खेले। ।





