नई दिल्ली। मशहूर किताब ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक और सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहने वाले रॉबर्ट कियोसाकी का एक नया पोस्ट आया है. इसमें उन्होंने इतिहास के सबसे बड़े क्रैश की चेतावनी को दोहराया है. उन्होंने अपनी एक्स पोस्ट में एक बार फिर हर इकोनॉमिक क्रैश को अमीर बनने का जरिया बताया है और गिरावट में खरीदारी की सलाह दी है.

‘मैं तो हर क्रैश में और अमीर हुआ’
Robert Kiyosaki ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि इस बार आने वाले क्रैश में शायद एक बड़ा डिप्रेशन हो सकता है, आपको इसे समझना होगा. उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि, ‘जबजब दुनिया में इकोनॉमिक क्रैश और मंदी आई है, तो हर बार में और ज्यादा अमीर हुआ हूं, फिर बात 1987, 2000, 2008, 2015, 2019, 2022 तक किसी भी क्रैश की क्यों न हो, मैं अमीर हुआ, गरीब नहीं.’
अब आने वाला है सबसे बड़ा क्रैश!
रिच डैड पुअर डैड के लेखक ने पोस्ट में आगे अपनी वॉर्निंग को दोहराते हुए कहा कि अब 202627 में क्रैश आने वाला है. इस सबसे बड़े क्रैश में मैं फिर से और अमीर बनने का प्लान बना रहा हूं, मैं गरीब नहीं बनूंगा. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मैं आपके लिए भी ऐसा ही चाहता हूं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उन्होंने क्रैश में अमीर बनने के तरीकों के बारे में भी बताया.
सेल पर खरीदें बड़े एसेट्स
रॉबर्ट कियोसाकी के मुताबिक, अगर क्रैश में भी अमीर बनना है, तो खरीदारी के लिए तैयार रहना होगा. दरअसल, इकोनॉमिक क्रैश , मंदी या फिर डिप्रेशन में अक्सर बड़े एसेट्स सेल पर चले जाते हैं यानी सस्ती कीमत पर उपलब्ध होते हैं, तो इन एसेट्स को सेल प्राइस पर खरीदकर अमीर बना जा सकता है. निवेशकों को खरीदारी की सलाह देते हुए उन्होंने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा कि ‘अपना ख्याल रखें.’
कियोसाकी के पिछले Social Media Post पर नजर डालें, तो उन्होंने इतिहास के सबसे बड़े क्रैश के करीब होने की वॉर्निंग कई बार दी है. इस चेतावनी के लिए हमेशा वे साल 2013 में छपी रिच डैड्स प्रोफेसी की बात करते हैं और कहते हैं कि इसमें मैंने इतिहास के सबसे बड़े स्टॉक मार्केट क्रैश के बारे में चेतावनी दी थी, जो अभी भी आ रहा है और अब आने वाला ही है.
सोनाचांदी और बिटकॉइन ही सहारा!
मशहूर लेखक की क्रैश वॉर्निंग और निवेश की सलाह में सबसे आगे सोनाचांदी और प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन रहती है. वे कहते हुए नजर आते हैं कि ये एसेट्स क्रैश में भी अमीर बना सकते हैं. ऐसे में असली सोना , चांदी , इथेरियम और बिटकॉइन खरीदें, जबकि डॉलर, शेयर, बॉन्ड जैसे फेक करेंसी से दूर रहें.





