इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के उपकप्तान निकोलस पूरन को नंबर3 पर बल्लेबाजी का मौका मिला। पूरन ने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 16 गेंद पर अर्धशतक जड़कर वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ दिया।

निकोलस पूरन ने आईपीएल में 5वीं बार 20 से कम गेंद पर अर्धशतक जड़ा। वैभव ने चार बार ऐसा किया है। अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 6 बार ऐसा किया है। 21 गेंद पर 8 छक्के और 1 चौके की मदद से 300 के स्ट्राइक रेट से 63 रन बनाने वाले पूरन का यह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक था। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर
निकोलस पूरन की इस विस्फोटक पारी के कारण लखनऊ सुपर जायंट्स ने पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। इससे पहले 2023 में उसने 1 विकेट पर 80 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ चौथी बार पावरप्ले में 90 या उससे ज्यादा का स्कोर बना।
RCB को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी लौटा स्वदेश
आईपीएल 2026 के बीच डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम का एक धाकड़ बल्लेबाज चोट के कारण अपने देश लौट गया है। बीच सीजन यह टीम के लिए बहुत बड़ा झटका होगा। पहले 6 मैचों में इस बल्लेबाज ने 202 रन बनाए थे।





