पूरन का 16 गेंद पर पचासा, वैभव सूर्यवंशी से निकले आगे, पावरप्ले में लखनऊ का सबसे बड़ा स्कोर

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के उपकप्तान निकोलस पूरन को नंबर3 पर बल्लेबाजी का मौका मिला। पूरन ने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 16 गेंद पर अर्धशतक जड़कर वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ दिया।

पूरन का 16 गेंद पर पचासा, वैभव सूर्यवंशी से निकले आगे, पावरप्ले में लखनऊ का सबसे बड़ा स्कोर

निकोलस पूरन ने आईपीएल में 5वीं बार 20 से कम गेंद पर अर्धशतक जड़ा। वैभव ने चार बार ऐसा किया है। अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 6 बार ऐसा किया है। 21 गेंद पर 8 छक्के और 1 चौके की मदद से 300 के स्ट्राइक रेट से 63 रन बनाने वाले पूरन का यह लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक था।

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर

निकोलस पूरन की इस विस्फोटक पारी के कारण लखनऊ सुपर जायंट्स ने पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। इससे पहले 2023 में उसने 1 विकेट पर 80 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस के खिलाफ चौथी बार पावरप्ले में 90 या उससे ज्यादा का स्कोर बना।

LSG का पावरप्ले तूफान — पूरन के रिकॉर्ड
IPL 2026 | वानखेड़े, मुंबई
पावरप्ले रिकॉर्ड
LSG का सर्वोच्च पावरप्ले — वानखेड़े में इतिहास
LSG ने MI के खिलाफ वानखेड़े में 90/1 का पावरप्ले स्कोर बनाया — यह टीम का अब तक का सर्वोच्च पावरप्ले स्कोर है। MI के खिलाफ चौथी बार पावरप्ले में 90 या उससे ज्यादा का स्कोर बना।

LSG के सर्वोच्च पावरप्ले स्कोर
MI के खिलाफ IPL के सर्वोच्च पावरप्ले स्कोर

15
गेंद में सबसे तेज़
LSG फिफ्टी

16
गेंद — vs MI
2026 में

4
LSG के शीर्ष6
में पूरन की entries

Nicholas Pooran
LSG की तेज़ फिफ्टी सूची पर पूरन का कब्ज़ा
शीर्ष6 तेज़ फिफ्टी में से 4 Nicholas Pooran की हैं। 2023 में RCB के खिलाफ 15 गेंदों की फिफ्टी आज भी LSG का सर्वोच्च रिकॉर्ड है। 2026 में MI के खिलाफ 16 गेंदों की पारी उनकी दूसरी सबसे तेज़ फिफ्टी रही।

LSG की सबसे तेज़ फिफ्टी

<! TAB 3: 50s IN

IPL रिकॉर्ड
20 से कम गेंदों में सर्वाधिक फिफ्टी
अभिषेक शर्मा IPL में 20 से कम गेंदों में सर्वाधिक 6 फिफ्टी के साथ शीर्ष पर हैं। निकोलस पूरन 5 फिफ्टी के साथ दूसरे स्थान पर हैं — और यह सूची अभी चल रही है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी 4 फिफ्टी के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

6
अभिषेक शर्मा
सर्वाधिक

5
निकोलस पूरन
IPL 2026

4
वैभव सूर्यवंशी
तीसरे

= IPL 2026 में अपडेट
पूरन अभी भी खेल रहे हैं — रिकॉर्ड बदल सकता है
निकोलस पूरन की 5 फिफ्टी में से 1 IPL 2026 में आई है। अभिषेक शर्मा का 6 का आंकड़ा फिलहाल सर्वोच्च है, लेकिन टूर्नामेंट जारी है और पूरन इस रिकॉर्ड के करीब हैं।

RCB को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी लौटा स्वदेश

आईपीएल 2026 के बीच डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी की टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम का एक धाकड़ बल्लेबाज चोट के कारण अपने देश लौट गया है। बीच सीजन यह टीम के लिए बहुत बड़ा झटका होगा। पहले 6 मैचों में इस बल्लेबाज ने 202 रन बनाए थे।

Leave a Reply