बिजनौर में खूनी खेल! बहन के प्रेम विवाह से नाराज भाइयों ने पहले जीजा को पीटा, फिर ट्रेन के आगे दिया धक्का, मौत

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के स्योहारा थाना क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती के प्रेम विवाह से नाराज उसके भाइयों ने अपने ही जीजा की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोप है कि उन्होंने युवक को चलती ट्रेन के आगे धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

बिजनौर में खूनी खेल! बहन के प्रेम विवाह से नाराज भाइयों ने पहले जीजा को पीटा, फिर ट्रेन के आगे दिया धक्का, मौत

मृतक की पहचान 24 वर्षीय गुलशन के रूप में हुई है, जो स्योहारा थाना क्षेत्र के जुझैला गांव का रहने वाला था. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। बताया जा रहा है कि गुलशन का गांव रहटौली की एक युवती के साथ पिछले तीन से चार वर्षों से प्रेम संबंध था. दोनों अलगअलग जातियों से थे. गुलशन दलित समाज से था, जबकि युवती सैनी बिरादरी से ताल्लुक रखती थी. इसी वजह से युवती के परिवार को यह रिश्ता बिल्कुल मंजूर नहीं था और वे इसका लगातार विरोध कर रहे थे.

15 दिन पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी

परिवार के विरोध के बावजूद दोनों ने करीब पंद्रह दिन पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी. हालांकि शादी के बाद भी युवती अपने मायके में ही रह रही थी. जैसे ही इस विवाह की जानकारी युवती के भाइयों को हुई, वे आक्रोशित हो उठे और बदला लेने की ठान ली.

पुलिस जांच के अनुसार, 30 अप्रैल की रात गुलशन अपनी पत्नी से मिलने उसके गांव पहुंचा था. इसी दौरान युवती के भाई अतर सिंह और पंकज ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे रास्ते में ही रोक लिया. आरोप है कि पहले उन्होंने गुलशन की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसे जबरन घसीटते हुए पास स्थित महमूदपुर रेलवे ट्रैक तक ले गए.

इसके बाद आरोपियों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए गुलशन को सामने से आ रही देहरादूनहावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के आगे धक्का दे दिया. ट्रेन की चपेट में आने से गुलशन की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शरीर बुरी तरह क्षतविक्षत हो गया.

शव को रेलवे ट्र्रैक पर छोड़कर भागे

वारदात को छिपाने के लिए आरोपियों ने इसे हादसा या आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की. उन्होंने शव को रेलवे ट्रैक पर ही छोड़ दिया, ताकि मामला सामान्य दुर्घटना जैसा लगे. लेकिन मृतक के पिता नृपेन्द्र सिंह को शुरू से ही हत्या की आशंका थी. उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और मामले की गंभीर जांच की मांग की. इस दौरान सामाजिक संगठनों के लोगों ने भी विरोध प्रदर्शन किया.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तुरंत टीम गठित की. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की मदद से पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया. जांच के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी अतर सिंह समेत उसके दो साथियों राहुल सैनी और रजनीश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Leave a Reply