शादी से मुकरा प्रेमी, तो शादीशुदा प्रेमिका ने थाने में खा लिया जहर; 4 साल से थी साथ

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के ललौली थाना से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां थाने में एक महिला ने युवक द्वारा शादी से इंकार करने पर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। आननफानन में पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया।

शादी से मुकरा प्रेमी, तो शादीशुदा प्रेमिका ने थाने में खा लिया जहर; 4 साल से थी साथ

महिला ने बताया कई सालों से एक युवक उसके साथ शारीरिक संबंध में था। शादी का प्रस्ताव रखने पर उसने मना कर दिया। मामले को लेकर पुलिस के पास गई तो कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। अब पुलिस पुलिस मामले की जांचपड़ताल कर रही है।

पूरा मामला क्या है?

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला की शादी ललौली थाना क्षेत्र के हरियापुर गांव निवासी राजेश से हुई थी, जिसके साथ 6 वर्ष महिला ने बिताए। बाद में ससुराल में ही पड़ोस के एक युवक प्रदित्य पुत्र बलदेव के बहकावे में आकर उसके साथ कानपुर चली गई। बीते 4 वर्षों से उसी के साथ रह रही थी। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। महिला ने बताया की शादी का झांसा देकर प्रदित्य उसके साथ दुष्कर्म करता रहा, लेकिन अब शादी से इंकार कर रहा है।

महिला ने बताया कि शादी से इंकार करने पर लगभग 20 दिन पहले बिंदकी कोतवाली में लिखित शिकायत दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। फिर आदित्य के गांव हरियापुर गई, जहां पर मेरे साथ अभद्रता की गई, जिसकी शिकायत ललौली थाने पहुंचकर किया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आहत होकर थाने के अंदर ही जहरीला पदार्थ खा लिया।

Leave a Reply