हेल्दी समझकर कहीं इन चीजों को ज्यादा तो नहीं खा रहे हैं आप? एक्सपर्ट ने किया अलर्ट

आजकल बाजार में कई ऐसे प्रोडक्ट्स बिक रहे हैं, जिन्हें हेल्दी, लो फैट, शुगर फ्री या डायट फ्रेंडली बताकर प्रमोट किया जाता है. लोग बेहतर सेहत की उम्मीद में इन चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बना लेते हैं. फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के बढ़ते ट्रेंड के कारण ऐसे प्रोडक्ट्स की मांग भी तेजी से बढ़ी है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हालांकि, कई बार पैकेजिंग और विज्ञापनों में किए गए दावे पूरी तरह सही नहीं होते.

हेल्दी समझकर कहीं इन चीजों को ज्यादा तो नहीं खा रहे हैं आप? एक्सपर्ट ने किया अलर्ट

कुछ प्रोडक्ट्स में छिपी हुई शुगर, ज्यादा , अनहेल्दी फैट और प्रिजर्वेटिव्स हो सकते हैं, जो लंबे समय में सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं. कई लोग बिना न्यूट्रिशन लेबल पढ़े सिर्फ हेल्दी या डायट जैसे शब्द देखकर इन्हें खरीद लेते हैं. ऐसे में जरूरी है कि लोग समझदारी से चुनाव करें और किसी भी प्रोडक्ट की सही जानकारी हासिल करें. सही जानकारी और जागरूकता से ही हेल्दी और अनहेल्दी चीजों के बीच फर्क समझा जा सकता है.

कौन से प्रोडक्ट्स सबसे ज्यादा नुकसानदायक होते हैं?

अनहेल्दी प्रोडक्ट्स के खिलाफ कैंपेन चलाने वाले पूर्व पीडियाट्रिशियन डॉ. अरुण गुप्ता बताते हैं कि कुछ पैकेज्ड फूड्स और ड्रिंक्स ऐसे होते हैं, जिन्हें हेल्दी बताकर बेचा जाता है, लेकिन उनमें शुगर, कार्ब्स और अनहेल्दी फैट की मात्रा ज्यादा हो सकती है, जैसे फ्लेवर्ड योगर्ट, पैकेज्ड जूस, एनर्जी बार, डाइट स्नैक्स. ये सेहत को नुकसान करते हैं,

इंस्टेट ओट्स भी करते हैं नुकसान

डॉ अरुण बताते हैं कि कुछ इंस्टेंट ओट्स में अधिक शुगर मिलाई जाती है. कुछ प्रोडक्ट्स में 20 से 30 प्रतिशत तक शुगर और काफी मात्रा में रिफाइंड कार्ब्स हो सकते हैं. लोग हेल्दी समझकर इंस्टेट ओट्स को खाते हैं, लेकिन ये अचानक से शरीर में शुगर का लेवल बढ़ा सकते हैं. इस वजब से मोटापा से लेकर डायबिटीज होने तक का रिस्क होता है.

इसके अलावा, चिप्स, प्रोसेस्ड स्नैक्स और कुछ लो फैट प्रोडक्ट्स में स्वाद बढ़ाने के लिए ज्यादा नमक और प्रिजर्वेटिव्स डाले जाते हैं. कई बार शुगर फ्री लिखे प्रोडक्ट्स में आर्टिफिशियल स्वीटनर्स भी होते हैं, जो हर किसी के लिए सही नहीं माने जाते. इसलिए किसी भी पैकेज्ड फूड को हेल्दी मानने से पहले उसकी सामग्री को समझना जरूरी है.

बाजार में बिक रहे प्रोडक्ट्स खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले उसका न्यूट्रिशन लेबल जरूर पढ़ें. उसमें मौजूद शुगर, नमक, फैट और कैलोरी की मात्रा पर ध्यान देना जरूरी है. इसके अलावा, इंग्रीडिएंट्स की लिस्ट भी ध्यान से देखें और ज्यादा प्रोसेस्ड चीजों से बचने की कोशिश करें.

लो फैट, डायट या हेल्दी जैसे शब्दों पर पूरी तरह भरोसा न करें. एक्सपायरी डेट और प्रोडक्ट में इस्तेमाल किए गए प्रिजर्वेटिव्स की जानकारी भी जरूर चेक करें.

घर की बनी चीजें क्यों होती हैं बेहतर?

घर की बनी चीजें अक्सर बाजार में मिलने वाले प्रोसेस्ड फूड्स की तुलना में ज्यादा सुरक्षित और हेल्दी मानी जाती हैं. घर का ताजा खाना कम प्रिजर्वेटिव्स और कम अनहेल्दी फैट वाला होता है.

इसके अलावा, घर में आप अपनी जरूरत के अनुसार शुगर, नमक और तेल की मात्रा कंट्रोल कर सकते हैं. इसलिए जहां तक संभव हो, ताजा और घर का बना भोजन ही प्राथमिकता दें.

Leave a Reply