दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान की तबीयत को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। इस साल की शुरुआत में गंभीर स्वास्थ्य समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती होने के बाद अब वे धीरेधीरे ठीक हो रहे हैं। हाल ही में उनकी एक नई तस्वीर सामने आई है, जिसने फैंस और फिल्म इंडस्ट्री को राहत दी है।

ट्रेड एनालिस्ट कोमल नहाटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सलीम खान के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीर साझा की। यह तस्वीर उनके बांद्रा स्थित घर की बताई जा रही है, जिसमें सलीम खान सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। उनके साथ कोमल नाहटा और उनके मित्र राजा शेटिया भी मौजूद हैं।
कोमल नाहटा ने पोस्ट में लिखा कि सलीम खान करीब 28 दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद अब “धीरे लेकिन निश्चित रूप से” ठीक हो रहे हैं। उन्होंने इस मुलाकात के लिए डॉक्टर संदीप चोपड़ा का भी धन्यवाद किया।
जैसे ही यह अपडेट सामने आया, फैंस ने सोशल मीडिया पर उनकी सेहत के लिए शुभकामनाएं देनी शुरू कर दीं। कई लोगों ने उनकी रिकवरी को सकारात्मक संकेत बताया।
इससे पहले, सलीम खान ने Eid के मौके पर अस्पताल से घर लौटने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से फैंस का अभिवादन किया था। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वे अपने बेटे Salman Khan के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी में नजर आए थे।
गौरतलब है कि 17 फरवरी को सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में मामूली ब्रेन हैमरेज के बाद भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चला। उनके अस्पताल में रहने के दौरान कई फिल्मी हस्तियां उनसे मिलने पहुंचीं।
सलीम खान हिंदी सिनेमा के सबसे प्रभावशाली लेखकों में गिने जाते हैं। जावेद अख्तर के साथ उनकी जोड़ी ने Sholay, Deewar और Don जैसी फिल्मों के जरिए बॉलीवुड को नई दिशा दी और अमिताभ बच्चन की ‘एंग्री यंग मैन’ छवि को मजबूत किया।





