डिजिटल पेमेंट और फिनटेक कंपनी Paytm की पैरेंट कंपनी One 97 कम्यूनिकेशन के शेयरों में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी के तिमाही नतीजे आने के बाद निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ और शेयर करीब 6 प्रतिशत तक चढ़ गया. गुरुवार सुबह ट्रेडिंग के दौरान Paytm का शेयर लगभग 5.8 प्रतिशत बढ़कर 1,175 रुपये तक पहुंच गया.

पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में करीब 34 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है. इस दौरान जहां Nifty 50 इंडेक्स लगभग फ्लैट रहा, वहीं Paytm ने बेहतर प्रदर्शन किया है. कंपनी का मार्केट कैप करीब 74 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंच गया है.
चौथी तिमाही में 184 करोड़ रुपये का मुनाफा
कंपनी ने वित्त वर्ष 202526 की चौथी तिमाही यानी Q4 FY26 में 184 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है. पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 540 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. यानी कंपनी ने एक साल में बड़ा बदलाव दिखाया है. Paytm ने बताया कि ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस में सुधार और फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस में तेजी की वजह से मुनाफा बढ़ा है. वित्त वर्ष 2026 कंपनी के लिए पहला ऐसा साल रहा है, जब कंपनी ने पूरे साल प्रॉफिट दर्ज किया है. FY26 में कंपनी का कुल PAT यानी प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 552 करोड़ रुपये रहा.
कंपनी की कमाई में भी अच्छी बढ़ोतरी
मार्च तिमाही में कंपनी की कुल आय यानी रेवेन्यू सालाना आधार पर 18.4 प्रतिशत बढ़कर 2,264 करोड़ रुपये हो गई. वहीं EBITDA भी अब पॉजिटिव हो गया है. पिछले साल जहां कंपनी का EBITDA 88 करोड़ रुपये के नुकसान में था, वहीं इस बार यह 132 करोड़ रुपये के मुनाफे में पहुंच गया. EBITDA Margin 5 प्रतिशत रहा. कंपनी के मुताबिक, लागत पर कंट्रोल और बेहतर ऑपरेटिंग एफिशिएंसी की वजह से यह सुधार देखने को मिला.
UPI और लोन बिजनेस में मजबूत ग्रोथ
Paytm के पेमेंट और लेंडिंग बिजनेस में भी लगातार मजबूती देखने को मिली. कंपनी के Consumer UPI Gross Transaction Value में सालाना आधार पर 46 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई. इसके अलावा मंथली ट्रांजैक्शन करने वाले यूजर्स की संख्या बढ़कर 7.7 करोड़ तक पहुंच गई. इससे साफ है कि कंपनी के प्लेटफॉर्म पर एक्टिव यूजर्स लगातार बढ़ रहे हैं. फाइनेंशियल सर्विसेज से होने वाली कमाई भी 37 प्रतिशत बढ़कर 750 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं पेमेंट सर्विसेज रेवेन्यू 1,265 करोड़ रुपये रहा.
कंट्रीब्यूशन प्रॉफिट और मार्जिन में सुधार
कंपनी का कंट्रीब्यूशन प्रॉफिट बढ़कर 1,254 करोड़ रुपये हो गया. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कंट्रीब्यूशन मार्जिन भी बढ़कर 55 प्रतिशत पहुंच गया है. इसका मतलब है कि कंपनी अब अपने बिजनेस मॉडल से बेहतर कमाई कर पा रही है और स्केल बढ़ने का फायदा मिल रहा है. Paytm के लिए पिछला एक साल चुनौतीपूर्ण रहा है. पेटीएम पेमेंट बैंक पर RBI की कार्रवाई के बाद कंपनी के कई बिजनेस ऑपरेशंस प्रभावित हुए थे. इससे कंपनी की ग्रोथ पर असर पड़ा था.
हालांकि अब कंपनी पार्टनरबेस्ड मॉडल के जरिए UPI और पेमेंट सर्विसेज चला रही है. नए मॉडल के तहत Paytm धीरेधीरे अपने बिजनेस को स्थिर करने और दोबारा तेजी से बढ़ाने की कोशिश कर रही है. ताजा तिमाही नतीजों से यह संकेत मिला है कि कंपनी अब मुश्किल दौर से बाहर निकलती दिख रही है और निवेशकों का भरोसा फिर मजबूत हो रहा है.





