सोने-चांदी में जोरदार तेजी, 1750 रुपए महंगी हुई चांदी, 10 ग्राम गोल्ड की इतनी हुई कीमत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक बयान और सोनेचांदी ने पकड़ी जोरदार रफ्तार. दरअसल ट्रंप की ओर से एक बयान जारी किया गया कि ईरानअमेरिका युद्ध विराम पर सहमति बन सकती है. इस खबर के बाद इधर भारतीय शेयर बाजार भागा तो उधर सोनेचांदी की कीमतों ने भी रफ्तार पकड़ ली. वही कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार गिरावट देखने को मिली.

सोने-चांदी में जोरदार तेजी, 1750 रुपए महंगी हुई चांदी, 10 ग्राम गोल्ड की इतनी हुई कीमत

घरेलू से लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। MCX पर गोल्ड जून कॉन्ट्रैक्ट 1,52,715 रुपये पर कारोबार करता दिखा. जबकि सिल्वर जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 2,55,826 रुपये तक पहुंच गया. वहीं, रिटेल बाजार में 24 कैरेट सोना 1,53,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,55,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 3 फीसदी से ज्यादा उछला है, जबकि चांदी में 6 फीसदी से अधिक की मजबूत तेजी दर्ज की गई है.

1750 रुपए महंगी हुई चांदी

MCX पर गोल्ड और सिल्वर दोनों रिकॉर्ड स्तरों के करीब कारोबार कर रहे हैं. सोना ₹1,53,210 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जबकि चांदी ₹2,55,830 प्रति किलो पर पहुंच गई. वैश्विक बाजार में मजबूती और बढ़ती मांग के चलते निवेशकों का रुझान कीमती धातुओं की ओर बढ़ा है. रिटेल कारोबार की बात करें तो सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती देखने को मिल रही है. सोने का दाम 1,53,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के उपर पहुंच गया जिसमें 480 रुपये यानी 0.31% की बढ़त दर्ज की गई है. वहीं,चांदी की कीमत 2,55,830 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है और इसमें 1,750 रुपए यानी 0.69% की तेजी देखने को मिली.

आपके शहर में कितना हो गया दाम

ये तो हुई घरेलू और अतंराष्ट्रीय बाजार की बात. अब आपको आपके शहर के सोनेचांदी के मौजूदा रेट बताते हैं. चेन्नई में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत 2,75,100 रुपए पर पहुंच गई तो वहीं देश की राजधानी दिल्ली में इसकी कीमतें 2,65,100 रुपए तक पहुंच गई है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 1 किलो चांदी की कीमतें 2,65,200 के करीब है तो वहीं कोलकाता में इसकी कीमतें करीब 2,63,000 के करीब है. वहीं देशभर में आज सोने की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिली है। 7 मई 2026 को 24 कैरेट सोना कई शहरों में ₹1.52 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है.देश की राजधानी दिल्ली में सोने की दस ग्राम की कीमत करीब 1.52 लाख रुपए रही तो मुबंई में यह 1,52,246 रुपए रही .

Leave a Reply