क्या जसकीरत की होगी वापसी? साल के अंत में फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज​

आदित्य धर ने अपने बिग प्रोजेक्ट ‘धुरंधर’ से साल 202526 दोनों में ताबड़तोड़ कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर लगातार कब्जा बनाए रखा. ‘धुरंधर’ की सफलता के 3 महीने बाद ही, उन्होंने इसका दूसरा पार्ट सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया. पहले भाग की अधूरी कहानी को आगे देखने के लिए दर्शक पहले से ही काफी एक्साइटेड थे, जिसके चलते फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में करोड़ों का बिजनेस कर लिया था. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म के दोनों पार्ट्स के बाद लोग सोशल मीडिया पर तीसरे भाग की डिमांड कर रहे, जिसको लेकर फिल्म की टीम लगातार चुप्पी साधे हुए थी.

क्या जसकीरत की होगी वापसी? साल के अंत में फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज​

लेकिन अंदर ही अंदर निर्माता कुछ बड़ा करने की प्लानिंग बना रहे हैं, हाल ही में, जियो स्टूडियोज की सहनिर्माता ज्योति देशपांडे ने ‘धुरंधर 3’ को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है.

क्या जल्द आएगा तीसरा पार्ट?
सहनिर्माता ज्योति देशपांडे ने हिंट देते हुए कहा कि अभी काम खत्म नहीं हुआ है और उन्होंने साइन दिया कि रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म के फैंस के लिए जल्द ही एक बड़ा ‘सरप्राइज’ आने वाला है. ज्योति देशपांडे ने कहा, ‘धुरंधर का काम अभी खत्म नहीं हुआ है. उम्मीद है कि इस साल के अंत में दर्शकों के लिए हमारे पास कुछ सरप्राइज होगा. हमारे पास कुछ खास है.’

‘धुरंधर’ को लेकर फैंस की अटकलें
ज्योति देशपांडे ने अपनी इस बातचीत में ये साफ नहीं किया है कि ‘धुरंधर’ को लेकर साल के अंत तक फैंस को क्या बड़ा सरप्राइज मिलेगा. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। लेकिन उनके इस हिंट से फैंस ने अटकलें लगाना शुरू कर दिया है कि ये ‘धुरंधर’ का तीसरा पार्ट जल्द देखने को मिल सकता है. रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म को लेकर काफी लंबे समय से ऐसी खबरें आ रही हैं कि इसका तीसरा भाग आ सकता है, लेकिन आदित्य धर की ओर से अभी तक कोई भी ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आई है, इसलिए ये खबरें अभी महज अटकलें ही हैं.

दोनों फिल्मों ने की जबरदस्त कमाई
साल 2025 में आदित्य धर की स्पाई एक्शन फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज हुई थी, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था. वहीं पहली फिल्म की सफलता के बाद ‘धुरंधर 2’ साल 2026, मार्च में रिलीज हुई. फिल्म के दूसरे भाग ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की और कई नए रिकॉर्ड बनाए. इन दोनों फिल्मों में रणवीर सिंह, संजय दत्त, राकेश बेदी, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना समेत कई बड़े सितारे नजर आए.

Leave a Reply