‘मैं मिसकास्ट थी’, साई पल्लवी ने कहा- ‘एक दिन’ के लिए वो नहीं थीं सही चॉइस​

बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म एक दिन के रिलीज़ के बाद अभिनेत्री साई पल्लवी ने खुलकर कहा कि उन्हें लगता है कि शायद वह इस फिल्म के लिए सही चुनाव नहीं थीं।

‘मैं मिसकास्ट थी’, साई पल्लवी ने कहा- ‘एक दिन’ के लिए वो नहीं थीं सही चॉइस​

हाल ही में सहकलाकार जुनैद खान के साथ बातचीत में साई पल्लवी ने माना कि फिल्म में कुछ दृश्यों में वह ज़रूरत से ज़्यादा गंभीर हो गई थीं और उन्हें महसूस हुआ कि उनका किरदार किसी और अभिनेत्री पर बेहतर सूट करता।

उन्होंने बताया कि जब उन्होंने पहली बार फिल्म को आमिर खान के साथ देखा, तो उन्होंने साफ कहा कि उन्हें लगता है कि वह इस भूमिका के लिए मिसकास्ट थीं। साई के अनुसार, इस किरदार के लिए किसी नए चेहरे की जरूरत थी, जिसमें थोड़ा अधिक चुलबुलापन और फ्लैम्बॉयंस हो।

हालांकि, जुनैद खान ने उनकी इस बात से पूरी तरह असहमति जताई। उन्होंने साई पल्लवी की तारीफ करते हुए कहा कि बिना बैकग्राउंड म्यूजिक और साउंड डिजाइन के भी उनकी परफॉर्मेंस बेहद प्रभावशाली लगी। जुनैद ने खास तौर पर फिल्म के नशे वाले दृश्यों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इतने शानदार तरीके से यह अभिनय किया, जबकि वह असल जिंदगी में शराब तक नहीं पीतीं।

फिल्म एक दिन का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है। फिल्म का निर्माण आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने मिलकर किया है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। यह फिल्म 2016 की थाई रोमांटिक ड्रामा वन डे की रीमेक है, जिसमें एक युवक अपनी सहकर्मी से प्यार करता है लेकिन अपने दिल की बात कह नहीं पाता। कहानी तब मोड़ लेती है जब उसे उसके साथ एक पूरा दिन बिताने का मौका मिल जाता है।

Leave a Reply