जौनपुर में खुला Aishpra Gems & Jewels का नया शो रूम, रवि किशन ने किया उद्घाटन

ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स ने जौनपुर में अपने 16वें शोरूम की शुरुआत की है. इस नए शोरूम में ग्राहकों के लिए गोल्ड, डायमंड, पोल्की और सिल्वर ज्वेलरी के कई आकर्षक विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं. शोरूम का उद्घाटन मुख्य अतिथि गोरखपुर सांसद और अभिनेता डॉ. रवि किशन शुक्ल ने किया. इस मौके पर पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचे.

जौनपुर में खुला Aishpra Gems & Jewels का नया शो रूम, रवि किशन ने किया उद्घाटन

सांसद और अभिनेता डॉ. रवि किशन ने कहा, ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स का जौनपुर में आगमन शहर के विकास और व्यापारिक संभावनाओं के लिए एक सकारात्मक कदम है. मैं पूरी टीम को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई देता हूं.

50% तक की विशेष छूट

इस अवसर पर ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स के डायरेक्टर्स अतुल सराफ, अनूप सराफ, वैभव सराफ, सौमित्र सराफ एवं शांतनु सराफ सहित परिवार के सदस्य, शहर के गणमान्य नागरिक तथा जौनपुर शोरूम के फ्रैंचाइज़ी पार्टनर्स राजेश दुबे, नवीन दुबे, विकास दुबे, विवेक दुबे एवं रोशन दुबे परिवार के साथ उपस्थित रहे.

उद्घाटन समारोह के उपलक्ष्य में ग्राहकों के लिए गोल्ड एवं डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर फ्लैट 50% तक की विशेष छूट की घोषणा की गई.

इसी अवसर पर ब्रांड ने अपने नए सबब्रांड ज्वेल स्टोरी को भी प्रस्तुत किया. यह कलेक्शन विशेष रूप से यंग और वर्किंग ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिसमें 9KT, 14KT एवं 18KT नैचुरल डायमंड ज्वेलरी शामिल है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। हल्के, प्रैक्टिकल और स्टाइलिश डिज़ाइन्स इसे डेली वियर, ऑफिस वियर और गिफ्टिंग के लिए उपयुक्त बनाते हैं.

विस्तार रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा

कंपनी के डायरेक्टर्स अतुल सराफ एवं अनूप सराफ ने कहा, जौनपुर में हमारा यह नया शोरूम हमारी विस्तार रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. हमारा उद्देश्य ग्राहकों को उत्कृष्ट डिज़ाइन, श्रेष्ठ गुणवत्ता और भरोसेमंद सेवा प्रदान करना है.

वहीं फ्रैंचाइज़ी पार्टनर राजेश दुबे ने कहा, जौनपुर के ग्राहकों से मिले स्नेह और सकारात्मक प्रतिक्रिया से हम बेहद उत्साहित हैं. हमारे लिए हर नया शहर और हर नया ग्राहक एक नई शुरुआत का प्रतीक है.

Leave a Reply