‘धुरंधर 2’ की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने? कोर्ट केस से मिला हिंट​

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है. फिल्म ने रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की और सेकंड हाईएस्ट ग्रॉसिंग इंडियन फिल्म बन गई है. फिल्म को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. अब फिल्म ने सक्सेसफुली थिएटर्स में 7 हफ्ते पूरे कर लिए हैं. फिल्म अभी भी थिएटर में लगी है. हालांकि, इसी बीच फैंस फिल्म का अब ओटीटी पर रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. मेकर्स ने अभी तक फिल्म की ओटीटी रिलीज की अनाउंसमेंट नहीं की है. लेकिन फिल्म से जुड़े लीगल केस से फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर हिंट मिले हैं.

‘धुरंधर 2’ की ओटीटी रिलीज डेट आई सामने? कोर्ट केस से मिला हिंट​

‘धुरंधर 2’ में गाने के इस्तेमाल को लेकर कानूनी विवाद

बता दें कि ‘धुरंधर 2’ के क्लाईमैक्स ‘तिरछी टोपी वाले’ गाना यूज किया गया है. इसे शाश्वत सचदेव ने रीमिक्स किया है और ‘रंग दे लाल’ नाम दिया है. ‘तिरछी टोपी वाले’ गान फिल्म त्रिदेव में आया था. राजीव राय ने फिल्म त्रिदेव को डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था. राजीव राय ने ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स के खिलाफ लीगल एक्शन लिया है. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि इस ट्रैक का इस्तेमाल बिना अनुमति के किया गया था.

पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने दोनों पार्टी से कहा था कि इस मामले को मध्यस्थता के जरिए सुलझा ले. लेकिन बुधवार को कोर्ट को बताया गया कि मध्यस्थता के जरिए मामला सुलझा नहीं है.

‘धुरंधर 2’ की ओटीटी रिलीज डेट

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, सुपर कैसेट्स जिनके पास ‘धुरंधर 2’ के ऑडियो और म्यूजिक राइट्स हैं उन्होंने सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की अंतरिम राहत की अपील का विरोध किया. फिल्म के प्रोड्यूसर B62 Films ने कोर्ट को बताया कि फिल्म थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है. मिड मई से पहले इसके OTT पर रिलीज होने की संभावना है.

बता दें कि आमतौर पर कोई फिल्म थिएटर में रिलीज होने के 810 हफ्तों के बाद ओटीटी पर आती है. अगर फिल्म ‘धुरंधर 2’ मिड मई में ओटीटी पर रिलीज होती है तो ये भी इस टाइमलाइन को मैच करती है. फिल्म 14 मई को थिएटर में अपने आठ हफ्ते पूरे कर लेगी.

मालूम हो कि धुरंधर का पहला पार्ट दिसंबर 2025 में थिएटर में रिलीज हुआ था और ओटीटी पर फिल्म 8 हफ्ते के बाद रिलीज हुई थी. पहला पार्ट नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था. दूसरा पार्ट जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा.

Leave a Reply