आईपीएल 2026 में कल रात RCB का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंटस की टीम से हुआ, बारिश से प्रभावित इस मैच में लखनऊ की टीम ने आरसीबी को 6 रनों से हराया. आरसीबी ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी LSG ने मिचेल मार्श के शतक की बदौलत 19 ओवरों में 209 रन बनाए.

आरसीबी की टीम 19 ओवरों में सिर्फ 203 रन ही बना सकी और लखनऊ सुपर जायंटस ने इस मैच को 6 रनों से जीता, LSG की टीम को लगभग 1 महीने बाद जीत मिली है. एलएसजी की टीम को इस जीत से पहले लगातार 6 मैचों में शिकस्त का सामना करना पड़ा था.
LSG जीत के बावजूद सबसे नीचे
आईपीएल 2026 में अब तक एलएसजी की टीम ने 10 मैच खेले हैं, इस दौरान लखनऊ सुपर जायंटस को 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, वहीं सिर्फ 3 मैचों में ही एलएसजी जीत हासिल कर सकी है. एलएसजी ने सिर्फ सनराइजर्स हैदराबाद, केकेआर और अब आरसीबी को शिकस्त दी है. हालांकि एलएसजी की जीत काफी कम अंतरों से रही है, इसी वजह से अभी भी 6 अंक होने के बावजूद टीम सबसे नीचे है.
वहीं मुंबई इंडियंस की टीम भी 10 मैचों के बाद 6 अंक के साथ, लेकिन एलएसजी से बेहतर रनरेट की वजह से नंबर 9 पर मौजूद है. LSG से मिली हार के बावजूद भी आरसीबी को कोई खास नुकसान नही हुआ है, टीम अभी भी नंबर 3 पर मौजूद है. आरसीबी बेहतर रनरेट की वजह से समान अंक के बावजूद राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस से उपर है.
IPL 2026 के प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे हैं ये टीमें
IPL 2026 के प्लेऑफ की रेस अब हर मैच के साथ रोमांचक होती जा रही है. आईपीएल 2026 के 49वें मैच के बाद अब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर पहुंच गई है. वहीं पंजाब किंग्स की टीम नंबर 2 पर खिसक गई है, जो इस मैच से पहले नंबर 1 पर मौजूद थी. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के 14 अंक हैं, वहीं पंजाब किंग्स के 13 अंक हैं.
वहीं आरसीबी, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस की टीम 1212 अंको के साथ क्रमश: तीसरे, चौथे और पांचवे स्थान पर मौजूद हैं. इन तीनो ही टीमों के अंक बराबर हैं, लेकिन नेट रनरेट की वजह से ये टीमें तीसरे, चौथे और 5वें स्थान पर हैं. ये 4 टीमें ही आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे हैं.
50 मैचों बाद IPL 2026 की पॉइंट्स टेबल





