गर्मियों में भी हाथ-पैर की स्किन रहती है ड्राई, रूखी त्वचा को कोमल बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय​

Dryskincaretips: सर्दियों में स्किन का ड्राई होना आम बात है, लेकिन बहुत सारे लोग गर्मियों में त्वचा के रूखे होने से परेशान रहते हैं। गर्मियों में तेज धूप, गर्म हवा और बारबार AC में रहने से स्किन का नेचुरल मॉइश्चर कम हो जाता है। इतना ही नहीं ज्यादा पसीना आने के बावजूद स्किन डिहाइड्रेट हो सकती है, जिससे हाथपैर रूखे लगते हैं। वहीं बारबार साबुन या हैंडवॉश इस्तेमाल करने से त्वचा का ऑयल बैरियर कमजोर हो सकता है। इस वजह से स्किन ड्राई होने लगती है। त्वचा को कोमल बनाने के लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं।

गर्मियों में भी हाथ-पैर की स्किन रहती है ड्राई, रूखी त्वचा को कोमल बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय​

गर्मियों में रूखी त्वचा को कोमल बनाने के लिए करें ये काम

  1. नहाने के तुरंत बाद मॉइश्चराइजर लगाने से स्किन में नमी लॉक करने में मदद मिलती है।
  2. ग्लिसरीन, एलोवेरा, नारियल तेल और शिया बटर जैसे इंग्रीडिएंट्स ड्राई स्किन को नरम बनाने में मददगार माने जाते हैं।
  3. रात में सोने से पहले हाथपैर पर क्रीम या तेल लगाकर मसाज करें, इससे आपको असर देखने को मिल सकता है।
  4. शरीर में पानी की कमी भी त्वचा को रूखा बना सकती है, इसलिए पर्याप्त पानी पीना जरूरी माना जाता है।
  5. हफ्ते में 12 बार हल्का स्क्रब करने से डेड स्किन हट सकती है और स्किन स्मूद महसूस होती है।
  6. बाहर निकलते समय सनस्क्रीन लगाने से धूप से होने वाली ड्राईनेस और टैनिंग से बचाव हो सकता है।
  7. अगर त्वचा में खुजली, दरारें या ज्यादा पपड़ी बनने लगे तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेना बेहतर रहता है।
  8. गर्मियों में स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए लगाएं ये नेचुरल चीजें

ग्लिसरीन और गुलाबजल

गर्मियों में स्किन को सॉफ्ट बनाने के लिए आप ग्लिसरीन और गुलाबजल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह त्वचा में नमी प्रदान करने के लिए ये सबसे सस्ता विकल्प माना जाता है। गुलाब जल और ग्लिसरीन को बराबर मात्रा में मिलाकर किसी बोतल में भरकर रख लें। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। आप इसे रोजाना सोने से पहले रूखी त्वचा पर लगा सकते हैं। यह प्राकृतिक बॉडी लोशन की तरह ही काम करता है।

खीरे और एलोवेरा का पैक

चेहरे पर ड्राईनेस रहती है तो आप खीरे और एलोवेरा का पैक लगा सकते हैं। खीरे का ताजा रस निकालें। फिर उसमें ताजा एलोवेरा जेल मिलाएं। इसे रूखी स्किन पर लगाएं। करीब 15 मिनट लगा रहने दें। फिर पानी से धो लें। इससे स्किन को ठंडक और नमी मिलेगी।

दूध और शहद का मास्क

गर्मियों में त्वचा रूखी होने पर आप दूध और शहद का मास्क लगा सकते हैं। एक कटोरी में चार चम्मच दूध लेकर उसमें शहद डालें। तैयार पेस्ट को रूखी त्वचा पर अच्छी तरह से लगाएं। करीब 30 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

Leave a Reply