सूर्यकुमार यादव की जगह यह 3 खिलाड़ी भारत के टी20 कप्तान बनने के दावेदार, श्रेयस अय्यर के बाद सामने आया नया नाम​

भारतीय टीम ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में जीता था। अब भारतीय टीम का विजन है 2028 टी20 वर्ल्ड कप और एलए ओलंपिक। उसी को देखते हुए सूर्यकुमार यादव की बढ़ती उम्र और खराब बल्लेबाजी फॉर्म ने विकल्पों की तलाश शुरू कर दी है। अब की सुगबुगाहट तेज हो गई है। ऐसे तीन दावेदारों की बात करते हैं जो भारतीय टीम में बतौर कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह ले सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव की जगह यह 3 खिलाड़ी भारत के टी20 कप्तान बनने के दावेदार, श्रेयस अय्यर के बाद सामने आया नया नाम​

श्रेयस अय्यर का नाम इस लिस्ट में सबसे आगे बताया जा रहा था लेकिन अब इस लिस्ट में एक नया नाम सामने आ गया है। श्रेयस को लेकर अभी तक खबरें थीं कि उनकी टी20 टीम में वापसी होगी और वह टीम के कप्तान भी बनाए जा सकते हैं। मगर अब कुछ रिपोर्ट्स नए नाम भी बता रही हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। फिलहाल हम तीन दावेदारों की बात करते हैं जो सूर्या की जगह टीम इंडिया के टी20 कप्तान बन सकते हैं। आइए एकएक करके जानते हैं सभी नाम और उनके रिकॉर्ड के बारे में:

1 श्रेयस अय्यर

के नाम को लेकर चर्चा तेज है कि आईपीएल में लगातार उनके बतौर कप्तान सक्सेस रेट और बल्लेबाजी प्रदर्शन को देखते हुए वह टीम इंडिया के अगले टी20 कप्तान बनाए जा सकते हैं। श्रेयस भारत की वनडे टीम के उपकप्तान भी हैं। उन्होंने आईपीएल में सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की और टीम को फाइनल तक पहुंचाया। फिर केकेआर को उन्होंने चैंपियन बनाया और अब पंजाब किंग्स 2025 में उपविजेता रही और 2026 में प्लेऑफ में जगह बनाने की मजबूत दावेदार है। उन्होंने अभी तक आईपीएल में 97 मैचों में कप्तानी की है और 54 में उन्हें जीत मिली है। उनका विनिंग पर्सेंट करीब 59 का है।

2 संजू सैमसन

अगर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की बात करें तो प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट संजू सैमसन उसके सबसे बड़े नायक थे। उसके बाद मौजूदा आईपीएल 2026 में भी संजू पहले 10 मैचों में 400 प्लस रन बना चुके हैं। उनका बल्लेबाजी फॉर्म और लंबे समय तक राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्ताने के अनुभव को देखते हुए अब चयनकर्ताओं की पहली पसंद बताया जा रहा है। पहले अय्यर पर चर्चा तेज थी लेकिन अब संजू को अगला भारतीय टी20 कप्तान बताया जा रहा है। संजू के कैप्टेंसी रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने आईपीएल में 2021 से 2025 तक राजस्थान के लिए 67 मैचों में कप्तानी की और टीम को 33 में जीत दिलाई। 2022 में राजस्थान उनकी कप्तानी में उपविजेता रही और 2024 में प्लेऑफ तक पहुंची।

3 इशान किशन

इशान किशन ने जब से वापसी की है, उसके बाद उनकी बल्लेबाजी के साथसाथ लीडरशिप स्किल भी चर्चा का विषय रही है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी कप्तानी में लाजवाब बल्लेबाजी प्रदर्शन करते हुए उन्होंने पहली बार झारखंड को चैंपियन बनाया। उसके बाद में भी पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में इशान ने जिम्मेदारी संभाली और आज टीम उनकी लीडरशिप प्लस बैटिंग दोनों के योगदान से टॉप पर बनी हुई है। तो सूर्या की जगह कप्तानी का तीसरा दावेदार इशान भी हो सकते हैं। वह युवा हैं और लंबे समय तक टीम इंडिया को टी20 में एक सफल लीडर मिल सकता है।

SRH नंबर 1, 5 टीमों के बीच टॉप 2 की जंग; प्लेऑफ की रेस से 3 टीमें बाहर; पढ़ें पूरा समीकरण

आईपीएल 2026 के 51 मैच हो चुके हैं और प्लेऑफ की रेस काफी रोचक भी हो गई है। टॉप 4 के लिए सात टीमों के बीच जंग है और तीन टीमों का सफर लगभग प्लेऑफ की रेस में खत्म हो चुका है।

Leave a Reply