‘कदे वी नहीं…’, पंजाब राजनीति में एंट्री लेने पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरा काम…​

गायक दिलजीत दोसांझ अक्सर सुर्खियों का हिस्सा बने रहते हैं। कभी अपने कॉन्सर्ट को लेकर, तो कभी उनके बयान वायरल हो जाते हैं। अब वह राजनीति में शामिल होने को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, सिंगर कभी भी पंजाब के मुद्दों पर बोलने से पीछे नहीं हटे हैं। वे अपने राज्य से जुड़े जरूरी मामलों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं।

‘कदे वी नहीं…’, पंजाब राजनीति में एंट्री लेने पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरा काम…​

चाहे कोरोना के समय किसानों का आंदोलन हो या पिछले साल आई भयानक बाढ़, दिलजीत ने हमेशा इन मुद्दों पर लोगों का ध्यान खींचने की कोशिश की है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। गायक और अभिनेता होने के साथसाथ, वे अपने सार्वजनिक मंच का इस्तेमाल समाज से जुड़े जरूरी विषयों को उठाने के लिए करते रहते हैं।

यह भी पढ़ें:

राजनीति में आएंगे दिलजीत दोसांझ?

अब हाल ही में पंजाबी ट्रिब्यून ने एक आर्टिकल छापा, जिसमें यह सवाल उठाया गया था कि क्या दिलजीत पंजाब का नया राजनीतिक चेहरा बन सकते हैं। इस पर सिंगर ने तुरंत अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर उस पोस्ट को कोट करते हुए जवाब दिया, “कदे वी नहीं.. मेरा काम एंटरटेन करना है। मैं अपने फील्ड में बहुत खुश हूं। बहुतबहुत शुक्रिया।”

बता दें कि बीते हफ्ते दिलजीत दोसांझ ने कनाडा के कैलगरी में अपने कॉन्सर्ट को बीच में ही रोक दिया था। खबरों के मुताबिक, दिलजीत ने कथित तौर पर खालिस्तान के झंडे लहरा रहे प्रदर्शनकारियों के एक समूह को देखने के बाद बीच में ही अपना परफॉर्मेंस रोक दिया था। भीड़ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वे जितने चाहें उतने झंडे लहरा सकते हैं, लेकिन वे जहां भी जाएंगे, पंजाब को हमेशा गर्व महसूस कराते रहेंगे।

सिर्फ इतना ही नहीं, कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत दोसांझ ने खुलकर बताया कि उन्हें दोनों तरफ से आलोचना झेलनी पड़ती है। भारत से भी और अलगाववादी समूहों से भी। सिंगर ने कहा, “जब मैं भारत जाता हूं, तो लोग कहते हैं खालिस्तानी आ गया और जब मैं यहां आता हूं, तो लोग कुछ और कहते हैं। मुझे दोनों तरफ से गालियां मिलती हैं। मुझे समझ नहीं आता कि मैं कहां जाऊं। मुझे बस एक ही रास्ता पता है, उसी पर चलना है।”

यह भी पढ़ें:

Leave a Reply