इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पंजाब किंग्स ने शानदार शुरुआत की थी। श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम लगातार छह मैच जीती, लेकिन अब वह पटरी से उतर गई है। उसे लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। 10 मैचों के बाद 13 अंकों के साथ वह प्लेऑफ की रेस में है, लेकिन अगर गेंदबाजी और फील्डिंग में प्रदर्शन नहीं सुधरा तो कुछ भी हो सकता है। पंजाब किंग्स के प्रदर्शन में गिरावट आने का कारण खराब तेज गेंदबाजी और कैच छोड़ने की समस्या है।

तेंज गेंदबाजी विभाग का खराब प्रदर्शन
अर्शदीप सिंह और मार्को यानसेन की आगुआई वाली की तेज गेंदबाजी यूनिट ने खूब रन दिए हैं। पंजाब किंग्स ने 9 पारियों में 6 बार 200 या उससे ज्यादा रन और तीन बार 220 से ज़्यादा रन दिए हैं। पेसर्स का औसत 46.47 है। पंजाब किंग्स के सात तेज गेंदबाजों ने सिर्फ 33 विकेट लिए हैं। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाजों ने ही उनसे खराब प्र दर्शन किया। कोलकाता नाइट राइडर्स के तेज गेंदबाज ने भी 33 विकेट लिए हैं। केकेआर का गेंदबाजी औसत 28.57 बहुत बेहतर है।
यानसेनअर्शदीप ने डुबोई लुटिया
पंजाब किंग्स 10.68 का इकॉनमी रेट भी इस सीजन सबसे खराब है। 30 ओवर या उससे ज्यादा गेंदबाजी करने वाले तेज गेंदबाजों में अर्शदीप और यानसेन खराब इकॉनमी रेट के मामले में क्रमशः दूसरे और पांचवें नंबर पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स के टी नटराजन की इकॉनमी सबसे खराब हैं। यानसेन का 58.33 औसत नटराजन के 71.2 के बाद दूसरा सबसे खराब औसत है। पंजाब किंग्स की तेज गेंदबाजी विभाग के मुखिया अर्शदीप का सबसे खराब सीजन चल रहा है।
टॉप4 के प्रदर्शन में गिरावट
पंजाब किंग्स के पास शीर्ष4 में प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली और कप्तान श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी हैं। बल्ला चला तो इनमें से कोई एक खिलाड़ी अकेले दम पर अपनी टीम को मैच जिता सकता है। केकेआर के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच सहित पहले छह मैचों के दौरान पंजाब किंग्स के शीर्ष चार खिलाड़ी ने 20 पारियों में 50.17 के औसत और 186.24 के स्ट्राइक रेट से 853 रन बनाए थे। इसमें नौ अर्द्धशतक शामिल थे। 458 गेंदों में 71 चौके और 59 छक्के लगाए थे।
प्रदर्शन में क्यों आया गिरावट
अगले चार मैचों में इनके आंकड़ों में गिरावट आई है। 294 गेंदों में 42 चौके और 32 छक्के लगे हैं। पिछले चार मैचों में प्रभसिमरन ने 3, 15, 59 और 76 रन बनाए हैं। प्रियांश ने 1, 2, 29 और 43 रन बनाए। कोनोली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 107 रनों की पारी खेली। इससे पहले पिछली तीन पारियों में उन्होंने 0, 30 और 17 रन बनाए। ‘सरपंच साहब’ श्रेयस अय्यर भी अपनी ताकत नहीं दिखा पाए हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। पिछली चार पारियों में उन्होंने 5, 19, 30 और नाबाद 71 रन बनाए हैं। हालांकि, यह चिंता की बात नहीं है क्योकि ये बल्लेबाज हाई रिस्क क्रिकेट खेल रहे हैं।
खराब फील्डिंग
आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की फील्डिंग काफी खराब रही है। टीम के खिलाड़ियों से 16 कैच छूटे हैं। शशांक सिंह पांच कैच छोड़ चुके हैं। सभी टीमों में पंजाब की कैच लेने की दर सबसे कम 71.43 प्रतिशत है।
स्पिन गेंदबाजों का कम इस्तेमाल
पंजाब किंग्स के पास आईपीएल का शीर्ष गेंदबाज युजवेंद्र चहल हैं, लेकिन टीम ने फिर भी स्पिन गेंदबाजों का ठीक से इस्तेमाल नहीं किया है। इसके अलावा हरप्रीत बरार भी है। मुल्लांपुर में शीर्ष10 विकेट लेने वाले गेंदबाजों में 4 स्पिनर हैं। इसके बाद भी पंजाब किंग्स ने स्पिनर्स ठीक से इस्तेमाल नहीं किया है। 10 मैचों में पंजाब किंग्स ने 34 ओवर ही स्पिनर्स से कराए हैं। 10 टीमों में उसने सबसे कम स्पिनर्स का इस्तेमाल किया है। 38.87 के औसत और 9.14 की इकॉनमी से 8 विकेट लिए हैं। बरार ने सिर्फ एक ही मैच खेला है। चहल ने चार बार अपने ओवरों का कोटा पूरा नहीं किया है।
भारतीय टीम में 5 साल बाद वापसी करना चाहते हैं क्रुणाल पंड्या
क्रुणाल पंड्या ने पांच वनडे मैचों में भारत के लिए खेला है, जिसमें उन्होंने चार पारियों में 65.00 के औसत और 101.56 के स्ट्राइक रेट से 130 रन बनाए हैं। डेब्यू मैच में उन्होंने नाबाद 58 रनों की पारी खेली थी। यह डेब्यू पर किसी भारतीय का सबसे तेज अर्धशतक था। ।





