विजय के शपथ ग्रहण में तृषा कृष्णन की मौजूदगी पर भड़कीं सिंगर सुचित्रा, पैरासाइट से की तुलना​

सिंगर सुचित्रा ने हाल ही में अभिनेताराजनेता विजय और अभिनेत्री तृषा को लेकर चल रही चर्चाओं पर तीखी प्रतिक्रिया दी। विजय के शपथ ग्रहण समारोह में तृषा की मौजूदगी के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर अटकलें तेज हो गई थीं। इसी बीच, सुचित्रा ने एक वीडियो में खुलकर कहा कि उन्हें तृषा बिल्कुल पसंद नहीं हैं।

विजय के शपथ ग्रहण में तृषा कृष्णन की मौजूदगी पर भड़कीं सिंगर सुचित्रा, पैरासाइट से की तुलना​

उन्होंने कहा कि वह विजय को काफी पसंद करती हैं, लेकिन उनके अनुसार सफल लोगों की जिंदगी में कई बार पैरासाइट जैसे लोग आ जाते हैं, खासकर तब जब वे खुद को परिवार से अलग कर लेते हैं। सुचित्रा का दावा था कि विजय अपने मातापिता और पत्नी से दूरी बना चुके हैं और राजनीतिक जीवन में उन्हें अपने पिता S. A. Chandrasekhar के मार्गदर्शन की जरूरत है, वरना राजनीति में सफलता मुश्किल होगी।

सुचित्रा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी विजय और तृषा को लेकर कई पोस्ट और स्टोरीज़ शेयर की गईं। एक स्टोरी में शपथ समारोह के दौरान तृषा के वायरल वेव मोमेंट को सबसे निराशाजनक पब्लिक फिगर बताया गया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। वहीं एक अन्य पोस्ट में विजय की पत्नी Sangeetha Sornalingam और उनके बच्चों की मानसिक स्थिति का जिक्र करते हुए लिखा गया कि बिना आधिकारिक तलाक के विजय का किसी दूसरी अभिनेत्री के साथ घूमना गलत संदेश देता है। इस पोस्ट को सुचित्रा ने Sangeetha, mounam = sammadham कैप्शन के साथ रीपोस्ट किया।

इसके अलावा, सुचित्रा ने अभिनेत्री लक्ष्मी मांचू और Charmme Kaur की भी आलोचना की, जिन्होंने तृषा को विजय की राजनीतिक जीत का लकी चार्म बताया था।

हालांकि दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले जब विजय और तृषा एक शादी में साथ दिखाई दिए थे, तब सुचित्रा ने दोनों का बचाव किया था। उस समय उन्होंने कहा था कि दो लोग साथ में शादी या मंदिर जा सकते हैं, इसका मतलब यह नहीं कि उनके बीच प्रेम संबंध ही हो। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर दोनों सिर्फ दोस्त हैं, तो इसमें गलत क्या है।

Leave a Reply