International Nurses Day 2026: क्या है इस साल के नर्स डे का थीम, हेल्थकेयर में नर्से निभाती है स्ट्रांग पिलर क​

Nurse Day: वैसे तो दुनिया डॉक्टर को भगवान मानती है। लेकिन आपने कभी सोचा है कि हेल्थ सिस्टम में अगर नर्स न हो, तो कैसा होगा? डॉक्टर आपको 10 मिनट का समय देते हैं, लेकिन नर्स आपका घंटों ख्याल रखती है। एक बेल बजाते ही आपके सामने खड़ी हो जाती है। डॉक्टर से ज्यादा आपके सवालों का जवाब भी वही देता है।

International Nurses Day 2026: क्या है इस साल के नर्स डे का थीम, हेल्थकेयर में नर्से निभाती है स्ट्रांग पिलर क​

समय पर दवाइयां देना, ड्रिप बदलना, चेकअप करना और डिस्चार्ज होने पर खुश होना, सब करती है नर्स। ऐसे में इनके लिए भी एक दिन मुफीद होना चाहिए। इसलिए प्रत्येक वर्ष 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्स डे मनाया जाता है।

क्या है इस साल के नर्स डे का थीम

नर्सों के में योगदान और उनकी अहमियत को समझाने के लिए यह दिन सेलिब्रेट किया जाता है। इसके लिए एक थीम निर्धारित की जाती है। इस साल की थीम है हमारी नर्सें, हमारा भविष्य, सशक्त नर्सें, स्वस्थ जीवन। इस दिन अस्पताल, मेडिकल कॉलेज से लेकर कई संस्थानों में कई कार्यक्रम होते हैं। इसमें नर्सों के अधिकार, स्वास्थ्य और समाज में उनकी भूमिका पर फोकस किया जाता है।

क्या है नर्स डे मनाने का कारण

इंटरनेशनल नर्स डे फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन के दिन ही मनाया जाता है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उन्हें नर्सिंग का जनक कहा जाता है। 12 मई 1820 को इटली में जन्मी फ्लोरेंस ने मरीजों की देखरेख में कई बदलाव किए और नर्सिंग को एक नई पहचान दी। कहा जाता है कि जब क्रीमियन में युद्ध छिड़ा, तो उन्होंने घायल सैनिकों की सेवा की। उस दौर में वो रात को लालटेन लेकर मरीजों का हाल जानने जाती थीं।

इसके बाद International Council of Nurses ने पहली बार 1965 में सेलिब्रेट किया। इसके बाद हर साल नर्सों के सेवा व समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए 12 मई को नर्स डे सेलिब्रेट किया जाने लगा।

नेताओं ने भी दी नर्सों को शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, सेवा, संवेदना और समर्पण की सजीव प्रतिमूर्ति ‘नर्सें’ स्वास्थ्य व्यवस्था की सशक्त आधारशिला हैं। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की सभी नर्सिंग कर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विपरीत परिस्थितियों में भी आपका सतत प्रयास समाज को नई आशा और संबल प्रदान करता है।

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने नर्सों को बधाई देते हुए एक्स पर पोस्ट किया और कहा, निस्वार्थ सेवा और अटूट कर्तव्यनिष्ठा से मानवता की सेवा करने वाली सभी नर्सों को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। कठिन से कठिन परिस्थितियों में आपकी सेवा, धैर्य और संवेदनशीलता मानवता के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। समाज आपके इस अमूल्य योगदान का सदैव ऋणी रहेगा।

इसी प्रकार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से नर्सों का आभार व्यक्त करते हुए लिखा, नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं है, बल्कि सेवा, संवेदना और करुणा का जीवंत रूप है। समर्पण और धैर्य के साथ हर परिस्थिति में अपनी सेवाएं दे रहे सभी नर्स भाईबहनों को ‘अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं! आप सभी मानवता की सेवा निरंतर करते रहें, आपको ईश्वर इसके लिए अथाह शक्ति दें।

Leave a Reply