गुजरात टाइटंस की टीम एक वक्त आईपीएल के इस सीजन से बाहर होने की कगार पर थी, लेकिन टीम ने एक के बाद एक मैच जीतकर अब टॉप 4 में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब उसे अगर टॉप पर पहुंचना है तो आज सनराइसर्ज हैदराबाद को हराना होगा। लेकिन ये आसान काम नहीं है। आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और सनराइसर्ज हैदराबाद की टीमें आमने सामने होंगी। आज का मैच कौन सी टीम जीत सकती है, चलिए जरा इसे समझने की कोशिश करते हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बराबर अंक
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज गुजरात टाइटंस और सनराइसर्ज के बीच मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा। खास बात ये है कि दोनों टीमें इस वक्त टॉप 4 में हैं और उनके पास बराबर अंक हैं। जो भी टीम आज का मैच जीतेगी, वो सीधे नंबर एक पर पहुंच जाएगी। इतना ही नहीं, जीतने वाली टीम की प्लेऑफ में जगह भी पक्की हो जाएगी। ये प्लेऑफ के लिए आज का मुकाबला निर्णायक साबित हो सकता है।
शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जॉस बटलर का शानदार फॉर्म
बात पहले गुजरात टाइटंस की करें तो टीम अपने घर पर खेल रही है, इसका फायदा उसे मिल सकता है। कप्तान शुभमन गिल को तो यहां के जर्रे जर्रे के बारे में पता है, वे यहां रन भी खूब बनाते हैं। पिछले ही मैच में गुजरात ने राजस्थान को बड़े अंतर से हराया था। शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जॉस बटलर अच्छी बल्लेबाजी का रहे हैं। वहीं राशिद खान और जेसन होल्डर कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। साथ ही कगिसो रवाडा भी बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं।
हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन की जबरदस्त बल्लेबाजी
अब अगर सनराइजर्स हैदराबाद की ओर देखें तो हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन जबरदस्त बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम जीत तो पहले भी रही थी, लेकिन अब पैट कमिंस जैसा अनुभवी कप्तान आ गया है, इसका भी फायदा टीम को मिल रहा है। पहली बात तो ये है कि आज का मैच टक्कर का होगा। अंदाजा लगाना कठिन है कि कौन भारी पड़ेगा, लेकिन फिर भी गुजरात टाइटंस की टीम जीत दर्ज कर सकती है। लेकिन अगर कहीं हैदराबाद की बल्लेबाजी चली तो फिर गुजरात के लिए मुश्किल हो जाएगी।
सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन , हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस , शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, अनिकेत वर्मा, प्रफुल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, जयदेव उनादकट, कामिंडू मेंडिस, गेराल्ड कोएट्ज़ी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तरमाले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार।
गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड: साई सुदर्शन, शुभमन गिल , जॉस बटलर , वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, कुलवंत खेजरोलिया, इशांत शर्मा, शाहरुख खान, जयंत यादव, ल्यूक वुड, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा, कॉनर एस्टरहुइजन।





