Fat loss Facts: फैट लॉस से जुड़े 3 ऐसे फैक्ट्स, जो हर किसी को पता होने चाहिए​

Fat loss Facts: आजकल लोग फिटनेस पर काफी ध्यान रहे हैं. जंक फूड, फिजिकल एक्टिविटी की कमी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से शरीर में चर्बी जमा होने लगती है. ऐसे में फैट लॉस करना भी किसी चैलेंज से कम नहीं होता है. चर्बी घटाने के लिए लोग कई तरह की डाइट और एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ये चीजें धीरेधीरे रिजल्ट देती हैं. लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि चर्बी जल्दी कम क्यों नहीं हो रही है. वहीं, फैट लॉस को लेकर लोगों के बीच कई तरह की गलतफहमियां भी मौजूद हैं.

Fat loss Facts: फैट लॉस से जुड़े 3 ऐसे फैक्ट्स, जो हर किसी को पता होने चाहिए​

फैट लॉस का मतलब सिर्फ वजन कम करना नहीं, बल्कि शरीर से एक्सट्रा चर्बी को हेल्दी तरीके से घटाना होता है. इसके लिए सही डाइट, नियमित एक्सरसाइज, अच्छी नींद और संतुलित दिनचर्या का होना बेहद जरूरी माना जाता है. अगर आप भी फैट लॉस की कोशिश कर रहे हैं, तो इससे जुड़े कुछ जरूरी फैक्ट्स के बारे में जानना आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.

एक्सपर्ट ने बताए फैट लॉस से जुड़े 3 फैक्ट्स

न्यूट्रिशनिस्ट नमामी अग्रवाल अक्सर अपने सोशल मीडिया पर फिटनेस और हेल्थ से जुड़ी टिप्स देती रहती हैं. हाल ही में एक्सपर्ट ने एक पोस्ट शेयर कर फैट लॉस से जुड़े 3 फैक्ट्स बताएं हैं, जिनके बारे में हर किसी को पता होना चाहिए.

View this post on Instagram

A post shared by Nmami – Dietitian|Nutritionist

फैट लॉस तुरंत नजर नहीं आता

कई बार लोग मेहनत करने के बाद भी जब शीशे में बदलाव नहीं देखते, तो निराश हो जाते हैं. लेकिन असल में शरीर सबसे पहले अंदर जमा छिपी हुई चर्बी को बर्न करना शुरू करता है. इसलिए फैट लॉस का असर बाहर से दिखने में थोड़ा समय लग सकता है.

सिर्फ पतला दिखना ही लक्ष्य नहीं होना चाहिए

फैट लॉस का मतलब सिर्फ शरीर को पतला करना नहीं है, बल्कि शरीर को बेहतर तरीके से काम करने लायक बनाना भी है. अच्छी नींद, सही पाचन, बैलेंस हार्मोन और दिनभर एनर्जी महसूस होना भी हेल्दी फैट लॉस के संकेत माने जाते हैं.

तेजी से वजन घटना हमेशा फैट लॉस नहीं होता

अगर बहुत जल्दी वजन कम हो रहा है, तो जरूरी नहीं कि शरीर का फैट ही कम हो रहा हो. कई बार तेजी से घटा वजन शरीर के पानी और मसल्स के कम होने की वजह से होता है. बहुत कम खाना खाने से शरीर कमजोर होने लगता है और मसल लॉस का खतरा बढ़ सकता है.

Leave a Reply