अगर आपका पेट अकसर खराब रहता है तो इसको हल्के में न लें. पेट दर्द के साथ अपच या अधिक गैस बनने की समस्या गंभीर रूप भी ले सकती है. खराब खानपान, तनाव और अनियमित दिनचर्या पेट से जुड़ी समस्याओं की बड़ी वजह हैं, लेकिन लंबे समय तक बनी रहने वाली दिक्कतें किसी गंभीर बीमारी का रूप भी ले सकती है. बार बार पेट दर्द का कारण क्या है
और इस समस्या से बचाव कैसे किया जा सकता है इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं.

लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज एंड एसोसिएट हॉस्पिटल्स में मेडिसिन विभाग में डॉ. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। एल. एच घोटेकर बताते हैं कि बारबार पेट खराब होने का सबसे आम कारण खराब खानपान होता है. आजकल लोग मैदा वाला भोजन ज्यादा करते हैं. मैदा आसानी से पचती नहीं है इस वजह से ये आंतों में सड़ती है और पेट दर्द का कारण बनती है. कुछ लोगों को दूध, ग्लूटेन या कुछ खास चीजें पचाने में दिक्कत होती है। इससे पेट फूलना, दस्त और ऐंठन हो सकती है. अगर पेट दर्द, गैस और बारबार दस्त या कब्ज की समस्या लंबे समय तक बनी रहे, तो यह IBS का संकेत हो सकता है. कुछ मामलों में ये अल्सल या फिर आतों की सूजन के कारण भी हो सकता है.
बारबार पेट ख़राब होना कब है खतरनाक
डॉ घोटेकर बताते हैं कि बार बार अगर पेट खराब हो रहा है तो ये अपने आप में ही चिंता वाली बात है. इसका सीधा मतलब यह है कि आपका खानपान ठीक नहीं है. पेट खराब होने का मतलब है कि खाना सही से पच नहीं रहा है. अगर आपको महीने में कभी कभार ये दिक्कत हो तो कोई बात नहीं, लेकिन अगर ऐसा हर कुछ दिन में हो रहा है तो इस मामले में आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है. ऐसा इसलिए क्योंकि समय रहते बीमारी का पता चलना जरूरी है. देर होने पर ये आंतों के कैंसर का कारण भी बन सकता है.
किन लक्षणों को नजरअंदाज न करें?
वजन का कम होना
बारबार उल्टी
मल में खून आना
कमजोरी
थकान
पेट को कैसे रखें ठीक
फास्ट फूड खाने से बचें
दिन में कम से कम 7 गिलास पानी पीएं
हरी सब्जियां और मौसम के हिसाब से फल खाएं
अपनी डाइट में फाइबर वाली चीजें शामिल करें





