बालों की देखभाल में इन पर तेल लगाना सबसे पुराना तरीका है. भारतीयों में अधिकतर ये मानते हैं कि बालों में तेल लगाने से इनकी ग्रोथ दोगुनी हो जाती है. पर क्या सच में ऐसा संभव है? कई रिपोर्ट्स में सामने आया है कि ऑयल की क्वालिटी काफी मोटी होती है और इसे एब्जॉर्ब करने में घंटों लग जाते हैं. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। कई एडवरटाइजमेंट में दिखाया जाता है कि ऑयल बालों की जड़ों में जाकर उन्हें बेहतर पोषण दे रहा है. अब ये मिथक बनी रहती है कि ऑयल बालों को गहराई से पोषण देता है. इसी कारण भारतीयों के घरों में आज भी ज्यादातर माएं सरसों के तेल की मालिश की सलाह देती हैं.

सरसों या दूसरे तेल से की गई ऑयलिंग से बाल कुछ हद तक मजबूत होते हैं. लेकिन ग्रोथ के लिए इस पर ही डिपेंड हो जाना गलत है. चलिए आपको एक्सपर्ट के जरिए बताते हैं कि बालों की ग्रोथ में हेयर ऑयल का रोल रहता है या नहीं?
हेयर ऑयलिंग से देखभाल
बालों की देखभाल के लिए इसमें ऑयल लगाना सबसे कॉमन है. एक्सपर्ट बताते हैं कि ये तरीका पोषण देने, ड्राईनेस कम करने और हेयर फॉल को रोकने जैसे फायदे पहुंचाता है. लेकिन इसे लगाने में कई गलतियां की जाती है. कुछ लोग बालों पर तेल लगाकर रात में सो जाते हैं. या फिर कुछ इसे अप्लाई करके घंटों हटाते नहीं है. माना जाता है कि ये तरीका बालों को और चिपचिपा बनाता है.
क्या ऑयल से बाल लंबे होते हैं?
कैलाश दीपक हॉस्पिटल की कंसल्टेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. आरजू पाहवा कहती हैं कि बालों में तेल लगाना स्कैल्प को पोषण देने, ड्राइनेस कम करने और बालों को टूटने से बचाने में मदद कर सकता है. लेकिन अगर आप ये मानते हैं कि इससे सीधे बालों की ग्रोथ तेज होती है तो ये आप गलत हैं. बालों की ग्रोथ कई चीजों पर निर्भर करती है जैसे जेनेटिक्स, खानपान, हार्मोन, तनाव और स्कैल्प की हेल्थ.
हेयर ऑयलिंग के नुकसान
एक्सपर्ट कहती हैं कि कई लोग मानते हैं कि रात भर तेल लगाकर रखने या ज्यादा तेल लगाने से बाल जल्दी लंबे होते हैं, जबकि जरूरत से ज्यादा ऑयलिंग से डैंड्रफ और स्कैल्प इरिटेशन की समस्या बढ़ सकती है. दरअसल, जब आप बालों में तेल को देर तक लगाए रखते हैं तो इससे गंदगी इनमें जमती है. धूलमिट्टी और ऑयल मिलकर स्कैल्प में जमा हो जाते हैं जिससे डैंड्रफ की समस्या बनने लग जाती है.
ध्यान रखें ये बातें । Hair Oil Tips
डर्मेटोलॉजिस्ट आरजू कहती हैं कि सही तेल चुनना और संतुलित हेयर केयर रूटीन अपनाना ज्यादा जरूरी है.
बालों में ऑयल की जगह आप सीरम को भी यूज कर सकते हैं. ये लाइट है और इससे चिपचिपापन भी नहीं होता.
बेस्ट केयर के लिए सिर्फ हेयर ऑयलिंग पर भरोसा रखते हैं तो इससे जुड़ी एक गलती भूल से भी न करें. बालों में तेल लगाने के आधे घंटे बाद इसे शैंपू से क्लीन कर दें. घंटों लगाए रखने का कोई फायदा नहीं होता.





