Lemon Peel Pickle: बड़े काम के हैं नींबू के छिलके, इससे बना लें ये टेस्टी अचार​

Lemon Peel Pickle: अक्सर लोग नींबू का रस इस्तेमाल करने के बाद उसके छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही छिलके कई स्वादिष्ट चीजें बनाने में काम आ सकते हैं. खासकर भारतीय रसोई में नींबू के छिलकों से बना अचार काफी पसंद किया जाता है. इसका खट्टातीखा स्वाद खाने का मजा दोगुना कर देता है. इतना ही नहीं, नींबू के छिलकों में मौजूद पोषक तत्व भी शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं.

Lemon Peel Pickle: बड़े काम के हैं नींबू के छिलके, इससे बना लें ये टेस्टी अचार​

घर का बना अचार खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उतना ही लंबे समय तक चल भी जाता है. नींबू के छिलकों का अचार बनाना भी बेहद आसान है और इसके लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. मसालों और तेल के सही मिश्रण से तैयार यह अचार दालचावल, पराठे या साधारण खाने के साथ भी बेहद स्वादिष्ट लगता है.चलिए जानते हैं नींबू के छिलके का अचार बनाने की आसान रेसिपी.

नींबू के पोषक तत्व

नींबू के छिलकों में कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं. इनमें विटामिन C, फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं. साथ ही इसमें मौजूद फ्लेवोनॉयड्स और साइट्रिक एसिड शरीर को डिटॉक्स करने और इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं. नींबू के छिलके पाचन सुधारने और त्वचा को हेल्दी रखने में भी सहायक माने जाते हैं. ऐसे में इसका अचार बनाने पर न सिर्फ आपको जबरदस्त स्वाद मिलेगा. बल्कि शरीर को जरूरी पोषक भी मिलेंगे.

View this post on Instagram

A post shared by Deepika Sharma

नींबू के छिलके का अचार रेसिपी

सामग्री

2 कप नींबू के छिलके
2 बड़े चम्मच नमक
1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच हल्दी
1 बड़ा चम्मच राई
1 छोटा चम्मच मेथी दाना
45 बड़े चम्मच सरसों का तेल
चुटकीभर हींग

बनाने की विधि

सबसे पहले नींबू के छिलकों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें. अब इन्हें छोटेछोटे टुकड़ों में काट लें. एक कड़ाही में मेथी दाना हल्का भूनकर दरदरा पीस लें. फिर एक बाउल में नींबू के छिलके, नमक, हल्दी, लाल मिर्च, राई और मेथी पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें.

अब सरसों के तेल को गर्म करें और ठंडा होने पर उसमें हींग डालें. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस तेल को मसाले वाले छिलकों में मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करें. तैयार अचार को साफ और सूखे कांच के जार में भर दें. 3 से 4 दिन धूप में रखने के बाद अचार का स्वाद और भी बढ़ जाता है.

Leave a Reply