राजेश खन्ना के स्टारडम के चर्चे वैसे तो काफी मशहूर है लेकिन उनके करियर के एक गाने ने उन्हे रातों रात सुपरस्टार बना दिया था। ‘आराधना’ फिल्म के गाने ‘मेरे सपनों की रानी’ की उनके फिल्मी करियर में एक अहम भूमिका रही।

लेकिन 4 मिनट 18 सेकेंड के इस गाने ने इसी फिल्म की एक्ट्रेस को नाराज भी कर दिया था। जी हां, ‘आराधना’ फिल्म के इस गाने का ये किस्सा बड़े कमाल का है।
सुपरहिट फिल्म ‘आराधना’
एक्टर राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर 60’s के दशक की एक सुपरहिट जोड़ी थी। 1969 में आई फिल्म ‘आराधना’ में ऑडियंस नें इनकी जोड़ी को काफी पसंद किया था। इस बात का अंदाजा आप सिर्फ इस बात से लगा लीजिए कि 80 लाख के बजट में बनी इस फिल्म ने तकरीबन 7 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी और करीब 100 दिनों तक ये फिल्म सिनेमाघरों से हटाई नहीं गई थी।
पर्दे पर दिखाई गई कहानी तो लोग जानते ही है लेकिन ये किस्सा पर्दे के पीछे का है। ये किस्सा है ‘मेरे सपनों की रानी’ गाने का। अब सुनिए एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर आखिर नाराज़ क्यों हो गई थी।
मेरे सपनों की रानी की कहानी
‘आराधना’ फिल्म का ये गाना 4 मिनट 18 सेकेंड का है, इस गाने में राजेश खन्ना एक्टर सुजीत के साथ दिखाई देते है जो जीप चलाते हुए ये गाना गा रहे होते है। लेकिन इस गाने में शर्मिला टैगोर के सिर्फ क्लोज़ शॉर्ट्स ही दिखाई देते है। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। दरअसल, इस गाने को बिना शर्मिला टैगोर के शूट किया गया था। एक्ट्रेस के सीन्स एक स्टूडियो में शूट किए गए थे जबकि राजेश खन्ना के साथ इस गाने की शूटिंग दार्जलिंग में की गई थी।
क्या थी वजह
दरअसल, अलगअलग जगह पर शूट करने की वजह थी दोनों एक्टरों का बिज़ी होना। शर्मिला टैगोर अपनी बाकी फिल्मों के शूट के चलते दार्जलिंग नहीं आ सकती थी और अगर उनके फ्री होने का इंतजार किया जाता तो तब तक राजेश खन्ना के पास भी अपनी बाकी वर्क कमिटमेंट्स के चलते समय नहीं था।
एक्ट्रेस को इस बात पर गुस्सा आ गया था कि इतना अच्छा गाना उनके बिना शूट कर लिया गया। बस यही वो वजह थी जिस वजह से बाद में शर्मिला टैगोर के क्लोज़ शॉर्ट्स गाने में डालने पड़े और एक्ट्रेस थोड़ा सा नाराज़ हो गई। लेकिन फिल्म के लिए ये जरूरी था।
गाने ने बनाया सुपरस्टार
कमाल की बात ये भी रही कि इस गाने को ऑडियन्स ने काफी पसंद किया, इतना ही नहीं ये फिल्म राजेश खन्ना के करियर के लिए काफी लकी भी साबित हुई। आपको बता दें कि इस फिल्म से पहले राजेश खन्ना की करीब 7 फिल्में लगातार फ्लॉप रही थी। ‘आराधना’ फिल्म के बाद राजेश खन्ना के फिल्मी करियर ने एक रफ्तार पकड़ ली थी।
राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर ने ‘आराधना’ फिल्म के अलावा भी ये जोड़ी ‘अमर प्रेम’ , ‘सफर’ , ‘दाग’ , ‘अविष्कार’ , और ‘छोटी बहू’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आई है।





