MS Dhoni को चोट के कारण बाहर हुए डेढ़ महीना हो चुका है लेकिन अब तक उनकी मैदान पर वापसी नहीं हुई है। अब धोनी के कमबैक को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है।

MS Dhoni, Chennai Super Kings, IPL 2026: आईपीएल 2026 में फैंस एमएस धोनी को मैदान पर देखने का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद धोनी सिर्फ IPL खेलते हैं। फैंस धोनी को इस सीजन देखने के लिए बहुत उत्साहित थे लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले उन्हें पिंडली में चोट आ गई थी।
इसी वजह से धोनी दो हफ्तों के लिए बाहर हो गए थे। हालांकि, धोनी को चोट के कारण बाहर हुए डेढ़ महीना हो चुका है लेकिन अब तक उनकी मैदान पर वापसी नहीं हुई है। अब धोनी के कमबैक को लेकर बहुत बड़ा अपडेट सामने आया है।
MS Dhoni की वापसी पर अपडेट
महेंद्र सिंह धोनी चोटिल होने के कारण IPL 2026 में एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। वह पिछले कुछ समय से रिहैब कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मैच के लिए धोनी CSK टीम के साथ नई दिल्ली नहीं आए थे। बताया जा रहा था कि वो चेन्नई में ही रहकर रिकवरी कर रहे हैं। CSK ने 10 मई को चेन्नई में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला, जिसमें धोनी शामिल नहीं थे।
🚨 BIG UPDATE ON CSK 🚨
MS Dhoni is now completely fit, and according to the latest reports, he will travel with the Chennai Super Kings squad to Lucknow. He is fully ready to play.
As per reports, it is being heard that a matchday decision will be taken regarding Mahendra… pic.twitter.com/Z93boeZ7Mc— lndian Sports Netwrk May 12, 2026
लखनऊ के खिलाफ खेलेंगे MS Dhoni?
अब चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत 15 मई को LSG से होने वाली है। इस मैच के लिए CSK की टीम और स्टाफ 13 मई को लखनऊ के लिए रवाना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमएस धोनी भी CSK के साथ लखनऊ जाएंगे। धोनी पहले पूरी तरह फिट नहीं थे, इसी वजह से वह टीम के साथ नई दिल्ली नहीं गए।
CSK फैंस को मिल सकती है खुशखबरी
अब धोनी के लखनऊ जाने की खबर सामने आई है, जो संकेत देता है कि धोनी अब फिट हैं या 100% फिटनेस हासिल करने के बहुत करीब हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। उनका लखनऊ जाना और चेन्नई में रहकर रिहैब नहीं करना संकेत देता है कि धोनी अब LSG के खिलाफ 15 मई को मैदान पर वापसी कर सकते हैं। फैंस का इंतजार आखिरकार खत्म होता हुआ दिखाई दे रहा है।





