केंद्र सरकार ने मंगलवार को सोने, चांदी और अन्य कीमती धातुओं के आयात से संबंधित कई श्रेणियों पर सीमा शुल्क बढ़ा दिया है. संशोधित दरें आज रात से प्रभावी हो गई हैं. बता दें कि सरकार ने गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी 5% से बढ़ाकर 10% कर दिया है. इसके अलावा सेस Agriculture Infrastructure & Development Cess भी बढ़ाया गया है. अब तक गोल्ड पर 5% इंपोर्ट ड्यूटी और 1% सेस लगता था. यानी अभी तक गोल्ड पर कुल 6% की इंपोर्ट ड्यूटी लगती थी.

इतना ही नहीं UAE से तय मात्रा में कोटा के तहत आने वाले गोल्ड पर भी इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई गई है. UAE से तय मात्रा में कोटा के तहत रियायती दर पर इंपोर्ट ड्यूटी लगती थी. बता दें कि जुलाई 2024 के बजट में गोल्ड पर कुल इंपोर्ट ड्यूटी 15% से घटाकर 6% कर दी गई थी. इसमें इंपोर्ट ड्यूटी 10% घटाकर 5% किया गया था और Cess 5% से घटाकर 1% कर दिया गया था.
Import duty on gold and other precious metals has been increased, and the revised rates will come into effect from midnight tonight pic.twitter.com/7iWfOFp6j6
— IANS May 12, 2026
इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं.





