जिम जाने से पहले केला, सेब या खजूर? क्या है बेहतर ऑप्शन और क्यों है जरूरी, जानिए​

जिम में पसीना बहाने और बेहतरीन मसल्स बनाने के लिए केवल मेहनत काफी नहीं है, बल्कि सही समय पर सही पोषण भी जरूरी है। सुबह वर्कआउट करने से पहले आप क्या खाते हैं, इसका असर आपके जिम के वर्कआउट पर साफ पड़ता है। रातभर हम कुछ नहीं खाते, जिससे शरीर में ब्लड शुगर लेवल, ग्लाइकोजन स्टोरेज और इंसुलिन सेंसिटिविटी कम हो जाती है। अगर इस मेटाबॉलिक बदलाव को सही तरीके से मैनेज नहीं किया जाए, तो शुरुआती एक्सरसाइज के दौरान शरीर को पर्याप्त ऊर्जा नहीं मिलती और आप जिम में एनर्जेटिक होकर वर्कआउट नहीं कर पाते। वर्कआउट से पहले फल खाना शरीर को बेहतर ऊर्जा देने और अच्छा रिजल्ट पाने में मदद करता है।

जिम जाने से पहले केला, सेब या खजूर? क्या है बेहतर ऑप्शन और क्यों है जरूरी, जानिए​

फिटनेस ट्रेनर और मोटिवेटर संतोष यादव ने बताया आप जिम में कितना वजन उठाओ या फिर कितना पसीना बहाओ,अगर आपको जिम करने से पहले और जिम के बाद क्या खाना चाहिए ये नहीं पता तो आपको बिल्कुल भी रिजल्ट नहीं मिलेगा। एक्सपर्ट ने बताया अगर वर्कआउट से 100 परसेंट रिजल्ट लाना चाहते हैं तो वर्कआउट करने से पहले इन खास फ्रूट को खाएं। फल नेचुरल शुगर, पानी और फाइटोन्यूट्रिएंट्स का बेहतरीन स्रोत होते हैं, इसलिए सुबह घर से निकलते समय इन्हें खाना काफी फायदेमंद माना जाता है। अक्सर फिटनेस फ्रीक के बीच यह बहस रहती है कि वर्कआउट से ठीक पहले क्या खाना चाहिए? क्या खाली पेट जिम जाना सही है या फिर केला, सेब और खजूर जैसे फल एनर्जी के बेहतर स्रोत हैं? आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि वर्कआउट से पहले केला,सेब या खजूर खा सकते हैं और कौन से फलों का सेवन वर्कआउट से पहले करना चाहिए।

वर्कआउट से आधे घंटे पहले केला खाएं

कई क्लिनिकल ट्रायल्स में पाया गया है कि वर्कआउट से पहले केला खाना फायदेमंद होता है। आप केला का सेवन वर्कआउट से आधे घंटे पहले करें। रिसर्च के अनुसार, वर्कआउट से पहले फल खाने से ब्लड शुगर बेहतर रहता है, शरीर ऊर्जा का सही इस्तेमाल करता है और एक्सरसाइज के दौरान मांसपेशियों का टूटना कम होता है। एक अध्ययन में पाया गया कि वर्कआउट से पहले केला खाने वाले लोगों की साइकिलिंग एंड्योरेंस स्पोर्ट्स जेल लेने वालों के बराबर थी, लेकिन उन्हें पेट से जुड़ी समस्याएं कम हुईं। वर्कआउट से पहले 12 केले का सेवन ब्लैक कॉफी या ग्रीन टी के साथ करें तो फायदा होगा। ध्यान रखें कि कॉफी में दूध और चीनी न डालें। शाम या लेट नाइट वर्कआउट में कॉफी का सेवन नहीं करें इससे नींद प्रभावित हो सकती है। केले से पोटैशियम मौजूद होता है जो इंस्टेंट एनर्जी देता है। कॉफी फोकस और एनर्जी बढ़ाती है और लंबे समय तक वर्कआउट करने में मदद मिलती है।

खजूर खाएं

सुबह उठने के बाद तुरंत एनर्जी की जरूरत होती है ऐसे में खजूर एक बेहतरीन विकल्प हैं। इनमें प्राकृतिक शर्करा की मात्रा अधिक होती है और ये तेज़ी से एनर्जी देती है। खासतौर पर हैवी वर्कआउट से पहले खजूर का सेवन बेहद उपयोगी होता है। सिर्फ़ 2 से 3 खजूर खाने से ही आपको बिना भारीपन महसूस किए काफ़ी ऊर्जा मिल सकती है। मीठे ड्रिंक्स की तुलना में इसका सेवन करने से पेट को कोई परेशानी नहीं होती। यही वजह है कि सिर्फ एथलीट ही नहीं, बल्कि आम लोगों के लिए भी बेहतर विकल्प मानी जाती हैं।

वर्कआउट से पहले आप सेब खाएं

सुबह घर से निकलने से पहले फल खाना आपकी हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। यह शरीर को ऊर्जा देता है, वर्कआउट परफॉर्मेंस सुधारता है और मेटाबॉलिज्म को संतुलित रखने में मदद करता है। फल कार्ब्स, इलेक्ट्रोलाइट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन स्रोत हैं, जो शरीर की रिकवरी और डिटॉक्स प्रक्रिया में मदद कर सकते हैं। साथ ही ये दिमाग को एक्टिव और फोकस्ड रखने में भी सहायक होते हैं। सेब में फाइबर और फ्रक्टोज होता है जो धीरेधीरे एनर्जी रिलीज करता है। लंबे वर्कआउट या फैट लॉस वालों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। रिसर्च बताती है कि सेब ब्लड शुगर स्पाइक कम करने में मदद कर सकता है। अगर आप सिर्फ फिट रहना चाहते है तो वर्कआउट से पहले फल जरूर खाएं।

वर्कआउट से पहले संतरा खाएं

संतरा एक ऐसा फल है जिसका सेवन आप वर्कआउट से 30 मिनट पहले करें। संतरा बॉडी को एनर्जी देता है साथ ही बॉडी को हाइड्रेट भी रखता है। संतरे में विटामिन C, पानी और नैचुरल कार्ब्स होते हैं। गर्मियों में मॉर्निंग वर्कआउट के लिए संतरा का सेवन अच्छा माना जाता है।

उबला हुआ आलू खाएं

वर्कआउट से पहले आप उबला आलू पर काला नमक और नींबू मिलाकर खाएं। 2 उबले आलू के साथ काला नमक और नींबू का सेवन करने से बॉडी को अच्छा कार्बोहाइड्रेट मिलता है जो  लंबे वर्कआउट के लिए एनर्जी देता है। आलू का सेवन करने से कमजोरी दूर होती है और बॉडी हेल्दी रहती है।

डिस्क्लेमर : यह जानकारी Sports Nutrition पर आधारित है। यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं या किसी विशेष मेडिकल कंडीशन में हैं, तो अपनी डाइट में बदलाव करने से पहले डॉक्टर या डाइटीशियन से परामर्श जरूर लें। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply