सोशल मीडिया वाला प्यार निकला बड़ा धोखा, शादी की दहलीज पर दुल्हन के सामने बदला दूल्हा​

शाहाबाद : सोशल मीडिया के इस दौर में आभासी प्यार कब हकीकत के धरातल पर कड़वा सच बन जाए, इसका ताजा उदाहरण शाहाबाद थाना क्षेत्र में देखने को मिला है। यहाँ एक युवती के साथ न केवल प्यार में धोखा हुआ, बल्कि शादी के मंडप तक उसे ठगने की कोशिश की गई। शातिर दिमाग दूल्हे की चालाकी तब धरी की धरी रह गई, जब दुल्हन ने द्वारचार के वक्त उसे पहचानने से इनकार कर दिया।

सोशल मीडिया वाला प्यार निकला बड़ा धोखा, शादी की दहलीज पर दुल्हन के सामने बदला दूल्हा​

राहुल से हुई थी बात, देवेंद्र पहुंचा बारात लेकर
पीड़ित युवती प्रिया ने बताया कि उसका प्रेम प्रसंग काफी समय से सोशल मीडिया के जरिए भोपाल निवासी राहुल मिश्रा से चल रहा था। दोनों के बीच बातचीत हुई और बात शादी तक पहुँच गई। प्रिया के मुताबिक, कुछ समय पहले उसने शाहाबाद में राहुल से मुलाकात भी की थी। शादी की तारीख तय हुई, लेकिन जब बारात घर के दरवाजे पर आई, तो वहां का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए।

द्वारचार के वक्त खुला राज
शहनाइयों के बीच जैसे ही द्वारचार की रस्म शुरू हुई, प्रिया ने देखा कि सेहरे के पीछे वह चेहरा नहीं है जिससे उसने प्यार किया था। राहुल मिश्रा की जगह देवेंद्र सिंह नाम का शख्स दूल्हा बनकर 9 बारातियों के साथ शादी रचाने पहुँच गया था। प्रिया ने तुरंत विरोध किया और शादी से इनकार कर दिया। युवती का साहस देख वहां हड़कंप मच गया।

पुलिस के हवाले हुए दूल्हा और बाराती
धोखाधड़ी का एहसास होते ही युवती ने हिम्मत दिखाई और फर्जी दूल्हे देवेंद्र सिंह समेत सभी 9 बारातियों को बंधक बनाकर पुलिस के हवाले कर दिया। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। दूसरी ओर, पकड़े गए देवेंद्र सिंह का अजीबोगरीब दावा है कि सोशल मीडिया पर युवती से उसकी ही बात होती थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और यह जांच की जा रही है कि क्या राहुल मिश्रा नाम का कोई वजूद है या देवेंद्र ही राहुल बनकर प्रिया को धोखा दे रहा था। शाहाबाद पुलिस इस ‘डिजिटल लव फ्रॉड’ की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

Leave a Reply