गर्मी में जल्दी गलने-सड़ने लगते हैं केले, लंबे समय तक ताजा रखने के आसान तरीके​

गर्मी के मौसम में जब तापमान बढ़ता है, तो खाने पीने की कई चीजें जल्दी खराब होने लगती हैं। इनमें से एक केला भी है, जो अधिक गर्मी सहन नहीं कर पाता और पारा बढ़ते ही केले सड़ने और गलने लगते हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि केले को आप फ्रिज में भी नहीं रख सकते। ऐसे इसे रखना काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन केले को अगर आप सही तरीके से रखें तो भीषण गर्मी में भी उसकी ताजगी लंबे समय तक बनी रहती है। आइए जानते हैं:

गर्मी में जल्दी गलने-सड़ने लगते हैं केले, लंबे समय तक ताजा रखने के आसान तरीके​

पहला तरीका
केले से एथिलीन गैस निकलती है, जो इसे जल्दी पकाने में मदद करती है। जब ये गुच्छों में रहते हैं तो एथिलीन गैस के संपर्क में लगातार रहते हैं, जिससे बहुत तेजी से पकने लगते हैं। गर्मियों में अधिक तापमान के चलते यह प्रक्रिया और तेज हो जाती है, जिससे केले कुछ ही दिनों में ज्यादा पककर नरम और काले पड़ने लगते हैं। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। ऐसे में केले को गुच्छे से अलग कर दें। अलगअलग रहने पर एथिलीनी गैस का असर कम होता है और वे धीरेधीरे पकते हैं।

दूसरा तरीका
केले के डंठल से सबसे ज्यादा एथिलीन गैस निकलती है, जो केले को तेजी से पकाने का काम करती है। गर्मियों में यह तेजी से पकते हैं, जिसके चलते जल्दी काले पड़ने और खराब होने लगते हैं। केले को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के लिए उनके डंठल को अच्छी तरह कवर कर दें। इसके डंठल को एल्यूमिनियम फॉयल या हल्के गीले कपड़े से बांध सकते हैं। डंठल को लपेटने के बाद उसे रबर बैंड से कसकर बांध दें, ताकि गैस बाहर न फैल सके।

तीसरा
अक्सर केले को प्लेट या फिर टोकरी में रखा जाता है, लेकिन ऐसा करने से उनके आसपास नमी जमा होने लगती है, जिससे वह जल्दी नरम और खराब होने लगते हैं। इसके साथ ही जब केले एकदूसरे के ऊपर दबे रहते हैं, तो उनके छिलकों पर काले धब्बे पड़ने लगते हैं और सड़ने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। केले को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए खुली हवा में लटकाकर रखा जा सकता है। हुक, रस्सी या खास केले टांगने वाले स्टैंड पर टांग सकते हैं। इससे केले चारों तरफ से हवा के संपर्क में रहते हैं, जिससे वे जल्दी खराब नहीं होते।

चौथा तरीका
लंबे समय तक केले को ताजा बनाए रखने के लिए गर्म जगह पर रखने से बचना चाहिए। खासकर जहां से धूप आती हो वहां पर तो केले बिल्कुल नहीं रखने चाहिए। तेज गर्मी और धूप के कारण एथिलीन गैस ज्यादा निकलती है और पकने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। केले को हमेशा ठंडी, सूखी और छायादार वाली जगह पर रखना चाहिए।


Leave a Reply