Eye Exercise: आंखों से आ रहा पानी, धुंधली हो रही नजर…ये एक एक्सरसाइज दिलाएगी आराम​

Eye Exercise: आजकल घंटों मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन देखने की वजह से आंखों से पानी आना, जलन होना और नजर धुंधली लगना एक आम समस्या बन गई है. कई लोग इसे मामूली थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लगातार आंखों में तनाव रहने से परेशानी धीरेधीरे बढ़ सकती है. खासकर गर्मियों के मौसम में तेज धूप, धूल और शरीर में पानी की कमी भी आंखों को कमजोर और सेंसिटिव बना देती है.

Eye Exercise: आंखों से आ रहा पानी, धुंधली हो रही नजर…ये एक एक्सरसाइज दिलाएगी आराम​

ऐसे में आंखों को आराम देना बेहद जरूरी हो जाता है. अच्छी बात यह है कि एक आसान सी एक्सरसाइज आपकी आंखों की थकान कम करने, पानी आने की समस्या घटाने और नजर को रिलैक्स करने में मदद कर सकती है. अगर आपकी आंखों में भी धुंधलापन या फिर पानी आने जैसी समस्या है तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको आंखों की एक्सरसाइज बताने जा रहे हैं जो आराम दिला सकती है.

क्या कहती है रिपॉर्ट?

के अनुसार दुनिया में कम से कम 2.2 बिलियन लोग किसी न किसी तरह की नजर की समस्या से प्रभावित हैं. वहीं कई रिसर्च और Vision Council के आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में लगभग 75% वयस्कों को किसी न किसी प्रकार के विजन करेक्शन की जरूरत पड़ती है, और करीब 64% लोग चश्मा पहनते हैं.

आंखों को आराम दिलाएगी ये एक्सरसाइज

पामिंग एक्सरसाइज आंखों को आराम दिलाने के लिए पामिंग एक्सरसाइज एक अच्छा ऑप्शन है. इसे करने के लिए सबसे पहले अपने दोनों हाथों को आपस में रगड़ें, ताकि हल्की गर्माहट पैदा हो जाए. अब आंखें बंद करके हथेलियों को धीरेसे आंखों पर रखें. ध्यान रखें कि आंखों पर ज्यादा दबाव न पड़े. ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। 1 से 2 मिनट तक गहरी सांस लेते हुए इसी स्थिति में रहें. इससे आंखों की थकान कम होती है और स्क्रीन देखने से होने वाला तनाव घटने लगता है.

आई रोलिंग एक्सरसाइज आई रोलिंग एक्सरसाइज भी काफी असरदार मानी जाती है. इसके करने से आंखों की जकड़न कम होती है और फोकस बेहतर होता है. इसके लिए आपको आराम से बैठना है और धीरेधीरे पहले क्लॉकवाइज दिशा में घुमाएं, फिर एंटीक्लॉकवाइज दिशा में रोल करना है. इस प्रोसेस को 8 से 10 बार रिपीट करें. रोजाना ऐसा करने से आंखों में जकड़न कम होती है और फोकस बेहतर होने लगता है.

ब्लिंकिंग एक्सरसाइज लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप देखने से लोग कम पलक झपकाते हैं, जिससे आंखों में सूखापन और पानी आने की समस्या होना आम है. इससे राहत पाने के लिए ब्लिकिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं. इसमें आपको 10 सेकंड तक तेजी से पलकें झपकानी हैं और आंखें बंद करके कुछ सेकंड आराम दें. इसे 4 से 5 बार रिपीट करें. इससे आंखों में नमी बनी रहती है और जलन व थकान से राहत मिलती है.

Leave a Reply