Gautam Gambhir Maa Pitambara Darshan: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर मंगलवार रात क्रिकेट से इतर एक अलग ही रूप में नजर आए। अपने आक्रामक अंदाज और बेबाक शैली के लिए पहचान रखने वाले गंभीर इस बार पूरी तरह भक्ति और आध्यात्मिक माहौल में दिखे।

गौतम गंभीर विश्व प्रसिद्ध पीतांबरा शक्तिपीठ मंदिर पहुंचकर मां पीतांबरा देवी के दर्शन किए और विधिविधान से विशेष पूजाअर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश की खुशहाली और भारतीय क्रिकेट टीम की सफलता के लिए प्रार्थना भी की।
गौतम गंभीर को देखने उमड़ी भीड़
रात में के दतिया पहुंचने की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और क्रिकेट प्रशंसकों की भारी भीड़ जुटने लगी। लोग उन्हें नजदीक से देखने और उनके साथ तस्वीरें लेने को लेकर उत्साहित दिखाई दिए। वहीं प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखते हुए दर्शन व्यवस्था पर किसी तरह का असर नहीं पड़ने दिया। पुलिस बल ने मंदिर परिसर और आसपास के प्रमुख मार्गों पर तैनात रहकर श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित बनाए रखा।
मां धूमावती की आरती में हुए शामिल
गौतम गंभीर ने मंदिर परिसर में मां धूमावती की आरती में भी हिस्सा लिया। आरती के दौरान पूरा माहौल भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। घंटियों की गूंज, मंत्रोच्चार और दीपों की जगमगाहट के बीच गंभीर शांत और श्रद्धा से ओतप्रोत दिखाई दिए। ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं का हाथ जोड़कर अभिवादन भी किया। मंदिर में मौजूद लोगों ने उनके सरल और विनम्र व्यवहार की खूब प्रशंसा की।
पहले भी कई बार दतिया आ चुके हैं गंभीर
गौतम गंभीर की मां पीतांबरा पीठ में गहरी श्रद्धा है। वह पहले भी कई अवसरों पर दतिया पहुंचकर मां पीतांबरा देवी के दर्शन कर चुके हैं। क्रिकेट जगत में अक्सर यह चर्चा रहती है कि बड़े टूर्नामेंट और अहम मुकाबलों से पहले गंभीर यहां आकर पूजाअर्चना कर आशीर्वाद लेते हैं। जानकारी के मुताबिक के दौरान भी उन्होंने मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा की थी।
यह भी पढें:
बता दें कि पीतांबरा पीठ देशभर में तंत्र साधना और शक्ति आराधना के प्रमुख धार्मिक स्थलों में गिना जाता है। दतिया स्थित इस प्रसिद्ध शक्तिपीठ में राजनीति, फिल्म और खेल जगत से जुड़े कई नामचीन लोग समयसमय पर दर्शन और पूजाअर्चना के लिए पहुंचते रहे हैं।





