RCB vs KKR: आरसीबी ने केकेआर को दी 6 विकेट से मात, विराट कोहली ने खेली शानदार शतकीय पारी​

RCB vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 57वां लीग मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच में खेला गया जिसे आरसीबी की टीम 6 विकेट से अपने नाम करने में कामयाब रही। आरसीबी को इस मैच में 193 रनों का टारगेट मिला था जिसे उन्होंने विराट कोहली की शानदार शतकीय पारी के दम पर 19.1 ओवर्स में हासिल कर लिया। इस मुकाबले में आरसीबी टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। केकेआर की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में चार विकेट के नुकसान पर 192 रनों का स्कोर बनाया है।

RCB vs KKR: आरसीबी ने केकेआर को दी 6 विकेट से मात, विराट कोहली ने खेली शानदार शतकीय पारी​

केकेआर की तरफ इस मैच में अच्छी नहीं रही जिसमें उन्होंने 23 के स्कोर पर अपना पहला विकेट फिन एलन के रूप में गंवा दिया था, इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे अंगकृष रघुवंशी ने एक छोर को संभाले रखते हुए आखिर ओवर तक बल्लेबाजी की जिसमें उन्होंने कैमरून ग्रीन के साथ जहां तीसरे विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की तो वहीं फिर रिंकू सिंह के साथ मिलकर 76 रनों की साझेदारी की। अंगकृष रघुवंशी के बल्ले से इस मैच में 46 गेंदों में 71 रनों की पारी देखने को मिली, इसके अलावा रिंकू सिंह ने नाबाद 49 तो वहीं कैमरून ग्रीन ने 32 रनों की पारी खेली। आरसीबी की तरफ से गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार, रसिक सलाम डार और जोश हेजलवुड 11 विकेट लेने में कामयाब रहे।

आरसीबी की तरफ से टारगेट का पीछा करते हुए विराट कोहली के बल्ले का कमाल देखने को मिला जो 105 रनों की नाबाद पारी खेलने के साथ टीम को शानदार जीत दिलाकर वापस लौटे। इसके अलावा आरसीबी की तरफ से देवदत्त पडिक्कल ने 39 रनों की पारी खेली। वहीं केकेआर की तरफ से गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी ने तीन जबकि सुनील नरेन ने एक विकेट हासिल किया।

यहां पर देखिए आईपीएल 2026 के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार , क्रुणाल पांड्या, जितेश शर्मा , टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, रसिक सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, फिल साल्ट, नुवान तुषारा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल, विक्की ओस्तवाल, स्वप्निल सिंह।

कोलकाता नाइट राइडर्स  अजिंक्य रहाणे , फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी , कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजरबानी, मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, सौरभ दुबे, उमरान मलिक, दक्ष कामरा।

ये खबर आप गज़ब वायरल में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply